Tuesday, June 23, 2026
34.9 C
Bhopal

मध्य प्रदेश में पूरी क्षमता से खुलेंगे उच्च शिक्षण संस्थान, समय पर होंगी परीक्षा

भोपाल, (राज्य ब्यूरो)। मध्य प्रदेश में अब उच्च शिक्षण संस्थान पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे। सरकार ने रात्रिकालीन कर्फ्यू को छोड़कर बाकी सभी प्रतिबंध समाप्त कर दिए हैं। अभी तक कालेज और विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन आधी क्षमता के साथ किया जा रहा था। वार्षिक परीक्षाएं समय पर हों, इसकी तैयारी के लिए उच्च शिक्षा मंत्री कुलपतियों के साथ इसी सप्ताह बैठक करेंगे।

उच्च शिक्षा मंत्री डा. मोहन यादव ने बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाए गए थे। अब स्थिति नियंत्रण में हैं और अब कालेज और विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियां पूरी क्षमता के साथ संचालित होंगी। परीक्षाएं शारीरिक दूरी का पालन कराते हुए आफलाइन होंगी। इसकी तैयारियों के लिए सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जल्द ही बैठक करेंगे।

विद्यार्थियों और प्राध्यापकों को कोरोना संक्रमण की रोकथाम संबंधी दिशानिर्देशों का पालन अवश्य करना होगा। कोरोना संक्रमण के वजह से पिछले दो शिक्षण सत्र प्रभावित हुए हैं। ओपन बुक पद्धति से परीक्षाएं ली गई थीं। विश्वविद्यालयों ने प्रश्न पत्र तैयार करके वेबसाइट पर अपलोड कर दिए थे और विद्यार्थियों ने घर से ही परीक्षा दी और उत्तर पुस्तिका जमा कर दी थी। News Updating…

Hot this week

भोपाल: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

​भोपाल। मंत्रालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आज मुख्यमंत्री डॉ....

भोपाल: महिला आयोग की जनसुनवाई में 22 मामले; शादी का झांसा देकर शोषण का केस दर्ज

​भोपाल। राज्य महिला आयोग की सोमवार को हुई जनसुनवाई...

लोन दिलाने के नाम पर महिला से 1.43 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी की तलाश जारी

​इंदौर। तेजाजीनगर थाना क्षेत्र में लोन स्वीकृत कराने के...

Topics

भोपाल: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

​भोपाल। मंत्रालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आज मुख्यमंत्री डॉ....

लोन दिलाने के नाम पर महिला से 1.43 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी की तलाश जारी

​इंदौर। तेजाजीनगर थाना क्षेत्र में लोन स्वीकृत कराने के...

भोपाल: चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाला आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, दूसरा फरार

​भोपाल। मंगलवारा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img