Sunday, April 26, 2026
33.8 C
Bhopal

स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी भोपाल में इस बार जश्न का रंग कुछ अलग ही है

स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी भोपाल में इस बार जश्न का रंग कुछ अलग ही है। सुबह लिंक रोड-1 से शुरू हुई ‘इंडिपेंडेंस इग्निशन 2025’ रैली इस वक्त मिनाल वॉकिंग स्ट्रीट पर धूम मचा रही है। करोड़ों की कीमत वाली सुपरकार्स, वर्ल्ड वार-2 की विंटेज जीप्स और हाई-परफॉर्मेंस सुपरबाइक्स की मौजूदगी ने इसे एक अनोखा मोटरस्पोर्ट फेस्टिवल बना दिया है।

विंटेज वाहनों की झलक इवेंट में ऑटोमोबाइल के शौकीनों के लिए 17 दुर्लभ विंटेज वाहनों का कलेक्शन आकर्षण का केंद्र है। इनमें वर्ल्ड वार-2 में इस्तेमाल हुई विलीज और फोर्ड जीप जैसी क्लासिक मशीनें शामिल हैं। इनकी चमक-दमक और ऐतिहासिक महत्व को देखने के लिए लोग दूर-दूर से पहुंचे हैं।

सुपरकार्स का जलवा मर्सिडीज AMG, BMW, पोर्शे और फोर्ड मस्टैंग जैसी लक्ज़री कारें यहां मौजूद हैं। आयोजकों ने बताया कि कुछ “सरप्राइज कार्स” भी लाई गई हैं, जिनकी कीमत दो करोड़ रुपए से ज्यादा है। सुबह से अब तक इन कारों के साथ फोटो खिंचवाने वालों की भीड़ लगी हुई है। कई गाड़ियां परफॉर्मेंस एरिया में ड्रिफ्टिंग और स्पीड शो भी कर रही हैं, जिसने एड्रेनालिन का लेवल और बढ़ा दिया है।

इवेंट में क्या-क्या हो रहा है?

  • विंटेज वाहन: वर्ल्ड वार-2 में इस्तेमाल हुई विलीज और फोर्ड जीप समेत 8 दुर्लभ क्लासिक कारें डिस्प्ले पर हैं।
  • सुपरकार्स: मर्सिडीज AMG, पोर्शे, संभावित रोल्स-रॉयस और दो करोड़ की “सरप्राइज कार्स” ने लोगों को आकर्षित कर रखा है।
  • सुपरबाइक्स: कावासाकी निंजा ZX-10R, सुजुकी हायाबूसा, BMW S 1000 RR, कावासाकी Z900 और दो दमदार चॉपर बाइक्स परफॉर्मेंस एरिया में नजर आ रही हैं।
  • स्टंट शो: BMX-स्टाइल करतब और बाइक स्टंट लगातार जारी हैं।

दमदार सुपरबाइक्स और स्टंट शो कावासाकी निंजा ZX-10R, सुजुकी हायाबूसा, BMW S 1000 RR, कावासाकी Z900 और दो दमदार चॉपर बाइक्स जैसे मॉडलों ने युवाओं को दीवाना बना रखा है।

इवेंट का मुख्य आकर्षण BMX-स्टाइल स्टंट और बाइक फ्रीस्टाइल शो है। एमटीवी स्टंटमेनिया सीजन-1 के लेजेंड और प्रोफेशनल राइडर सैयद आदिल काजमी ने बताया कि हम पहली बार भोपाल में 15 अगस्त के मौके पर सभी मोटरस्पोर्ट्स मेंबर्स के साथ मिलकर फ्रीडम डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इसका मकसद सेफ्टी राइडिंग को बढ़ावा देना है। हम चाहते हैं कि लोग हमेशा हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करें।

स्टार्स की मौजूदगी और पब्लिक का उत्साह मशहूर एक्टर और थिएटर आर्टिस्ट मोहित मोइत्रे ने भी इस रैली में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा, “यहां सुपरकार्स, स्टंट परफॉर्मेंस और विंटेज जीप्स का शानदार नजारा है। माहौल बहुत जोशीला है और पब्लिक की एनर्जी लाजवाब है। मिनाल वॉकिंग स्ट्रीट पर देशभक्ति गीतों के बीच लोग तिरंगे के साथ गाड़ियों और बाइक्स के साथ सेल्फी ले रहे हैं।

शाम तक जारी रहेगा जश्न आयोजकों के मुताबिक, यह शो शाम तक चलेगा। भीड़ को संभालने और किसी भी तरह की सुरक्षा चूक से बचने के लिए पुलिस और इवेंट मैनेजमेंट टीम ने पूरी तैयारी की है। ट्रैफिक डायवर्जन, बैरिकेडिंग और सेफ्टी गियर चेकिंग जैसे इंतजाम भी किए गए हैं।

Hot this week

पत्नी से गाली-गलौज का विरोध करने पर साथी कर्मचारी की हत्या

​जबलपुर। पनागर थाना क्षेत्र के नया गांव में मामूली...

भोपाल पुलिस का ‘मिडनाइट स्ट्राइक’: एक रात में 362 अपराधी गिरफ्तार

​भोपाल। शहर में शांति व्यवस्था कायम करने और खौफ...

आईपीएल मैच पर सट्टा खिलाते 5 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का लेन-देन उजागर

​इंदौर। शहर के लसूडिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने...

इंदौर: पहली मंजिल से गिरी मासूम, इलाज के दौरान मौत

​इंदौर। शहर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीराम नगर...

सरेराह कार रोककर दंपती और मासूम से बदसलूकी, बदमाश फरार

​इंदौर | कार्यालय संवाददाता शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र...

Topics

पत्नी से गाली-गलौज का विरोध करने पर साथी कर्मचारी की हत्या

​जबलपुर। पनागर थाना क्षेत्र के नया गांव में मामूली...

भोपाल पुलिस का ‘मिडनाइट स्ट्राइक’: एक रात में 362 अपराधी गिरफ्तार

​भोपाल। शहर में शांति व्यवस्था कायम करने और खौफ...

आईपीएल मैच पर सट्टा खिलाते 5 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का लेन-देन उजागर

​इंदौर। शहर के लसूडिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने...

इंदौर: पहली मंजिल से गिरी मासूम, इलाज के दौरान मौत

​इंदौर। शहर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीराम नगर...

सरेराह कार रोककर दंपती और मासूम से बदसलूकी, बदमाश फरार

​इंदौर | कार्यालय संवाददाता शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र...

ऐशबाग: 20 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, परिवार में मचा कोहराम

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र स्थित अमन कॉलोनी...

भोपाल: मुनाफा कमाने का झांसा देकर युवक से 32 लाख हड़पे, केस दर्ज

भोपाल। राजधानी के ऐशबाग इलाके में जिम व्यवसाय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img