Thursday, October 1, 2026
29.8 C
Bhopal

ट्रक की टक्कर से कॉल सेंटर कर्मचारी की मौत

भोपाल की नर्मदापुरम रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटर सवार युवक को टक्कर मार दी। घटना बुधवार-गुरुवार रात की है। गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल में मौत हो गई। गुरुवार दोपहर को शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि बागमुगालिया निवासी 22 वर्षीय अंशुमान सिंह मैपल मॉल स्थित एक कॉल सेंटर में जॉब कर करता था। उसके साथ आदित्य सिंह नाम का युवक भी इसी कॉल सेंटर में नौकरी करता है। दोनों युवक बुधवार की रात एक बजे ड्यूटी खत्म कर घर जाने के लिए निकले थे। आदित्य अपनी कार से चल रहा था जबकि अंशुमान आगे-आगे स्कूटर से चल रहे थे।

दोनों नर्मदापुरम रोड स्थित लापिनो पिज्जा के सामने पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने अंशुमान की स्कूटर को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अंशुमान स्कूटर समेत सड़क पर गिरकर डिवाइडर में जाकर टकरा गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई।

पीछे कार से चल रहे आदित्य ने राहगीरों की मदद से घायल अंशुमान को इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां कुछ घंटों तक चले इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

Hot this week

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...

एपीके फाइल डाउनलोड कराते ही खातों से उड़े एक-एक लाख रुपए, चंदन नगर थाने में FIR दर्ज

​इंदौर: ​चंदन नगर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के दो बड़े...

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

Topics

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img