Saturday, August 15, 2026
25.1 C
Bhopal

श्मशान घाट में तांत्रिक क्रिया का आरोप

इंदौर के रामबाग मुक्तिधाम पर शुक्रवार सुबह जैन समाज के लोगों ने हंगामा कर दिया। आरोप है कि अस्थि संचय के दौरान जब परिवारजन मिट्टी लेने पहुंचे तो दाह स्थल पर शराब की बोतल, अंडे और सिंदूर रखा हुआ मिला। यह देखकर परिजन आक्रोशित हो गए और उन्होंने तांत्रिक क्रियाओं की आशंका जताई।

परिवार का कहना है कि मृतक का अंतिम संस्कार गुरुवार शाम करीब 4 बजे किया गया था। शुक्रवार सुबह जब अस्थि संचय के लिए दामाद सन्नी और परिजन पहुंचे तो दाह की जगह पर 15 से 20 अंडे और शराब की बोतल रखी हुई मिली। साथ ही, सिर के हिस्से की कुछ हड्डियां भी गायब थीं।

परिजनों का आरोप- सिर की हड्डियां गायब मिली

मृतक के दामाद सन्नी ने बताया कि उन्हें आशंका है कि दाह संस्कार के बाद हड्डियों का उपयोग तांत्रिक क्रियाओं में किया गया होगा। उन्होंने कहा कि यह बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला है।

घटनास्थल पर मौजूद मुक्तिधाम कर्मचारियों ने सफाईकर्मी को बुलाकर तत्काल सफाई करवाई। हालांकि, परिजनों का आरोप है कि कर्मचारियों ने पूरे मामले में संतोषजनक जवाब नहीं दिया। मुक्तिधाम परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी धुंधली होने के कारण स्पष्ट रूप से कुछ नजर नहीं आ रहा। परिजन प्रबंधन से साफ फुटेज उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं।

दामाद सन्नी का कहना है कि समाज की भावनाएं आहत हुई हैं, इसलिए इस मामले की शिकायत पुलिस से की जाएगी, ताकि भविष्य में किसी अन्य शवदाह के बाद ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

Hot this week

डीआरआई की बड़ी कार्रवाई: भोपाल और ग्रेटर नोएडा में 7.1 करोड़ की ड्रग्स जब्त, लेडी तस्कर समेत 5 गिरफ्तार

​भोपाल/नई दिल्ली: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और ग्रेटर...

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img