Saturday, August 15, 2026
25.1 C
Bhopal

खरगोन कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष पुष्करराज सिंह नहीं रहे

कांग्रेस सेवा दल खरगोन के शहर अध्यक्ष पुष्करराज सिंह चौहान (48) का गुरुवार रात 8:30 बजे इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल में निधन हो गया। वे एक सप्ताह पहले इंदौर-खरगोन मार्ग पर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए थे।

हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने के कारण वे कोमा में चले गए थे। तब से वे वेंटिलेटर पर थे। पुष्करराज सिंह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह व अरुण यादव के करीबी युवा नेताओं में से एक थे।

दुर्घटना उस दिन हुई जब वे दिल्ली से लौट रहे थे। दिल्ली से इंदौर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वे अपनी निजी कार से अपने गांव बजरंगपुर जा रहे थे। बोरावां फाटे के पास उनकी कार एक खड़े ट्रक से टकरा गई। उन्हें पहले खरगोन जिला अस्पताल ले जाया गया और फिर इंदौर रेफर किया गया।

पार्टी और परिवार के सूत्रों के अनुसार, उनकी अंतिम यात्रा शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे निकाली जाएगी। उनका अंतिम संस्कार कुंदा नदी तट स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा।

Hot this week

डीआरआई की बड़ी कार्रवाई: भोपाल और ग्रेटर नोएडा में 7.1 करोड़ की ड्रग्स जब्त, लेडी तस्कर समेत 5 गिरफ्तार

​भोपाल/नई दिल्ली: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और ग्रेटर...

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img