Wednesday, September 30, 2026
22.1 C
Bhopal

बातों में उलझाकर सोने के 35 लॉकेट चोरी किए

रतलाम जिले के बड़ावदा में ज्वेलर्स की शॉप पर गुरुवार को ग्राहक बनकर आई दो महिलाओं ने ज्वेलरी दिखाने के बहाने बातों में उलझाया। साथ में आए पुरुष ने सोने के लॉकेट से भरी डिब्बी चुरा ली। डिब्बी में 35 लॉकेट थे। जिसकी अनुमानित कीमत 6 लाख रुपए है। चोरी करते हुए की घटना शॉप में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

उज्जैन जिले के खाचरौद निवासी हर्ष पिता संतोषकुमार बाफना की बड़ावदा में खाचरौद रोड पर बाफना ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। प्रतिदिन वह अपने पिता के साथ खाचरौद से बड़ावदा आते हैं। लेकिन गुरुवार को पिता साथ में नहीं आए थे। दुकान पर बेटा हर्ष अकेला था। दोपहर 4 बजे दो महिलाएं व एक पुरुष दुकान पर पहुंचे। पायजेब दिखाने को कहा, फिर बिछिया दिखाने को कहा, लेकिन कुछ खरीदा नहीं। जाते समय महिलाओं ने फिर से ज्वेलर्स हर्ष को बातों में उलझा कर आगे की तरफ काउंटर में रखे आभूषण दिखाने को कहा।

ज्वेलर्स काउंटर की तरफ आगे आया इतने में पीछे से महिलाओं के साथ आए पुरुष ने काउंटर में अंदर हाथ डालकर सोने के लॉकेट की डिब्बी चुरा ली। डिब्बी को अपने साथ लाए थैली की आड़ में छिपा लिया। फिर वहां से तीनों चले गए। कुछ देर बार ज्वेलर्स हर्ष दुकान का सामान जमा रहा था तो सोने के लॉकेट की डिब्बी नजर नहीं आई। तब उसे शक होने पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर जावरा एसडीओपी संदीप मालवीय भी पहुंचे और जांच में जुटे।

लाल शर्ट पहने हुए था युवकदुकान पर महिलाओं के साथ आया युवक लाल शर्ट पहने हुआ था। महिलाओं व पुरुष के आने से लेकर सोने के लॉकेट की डिब्बी चुराने व वापस जाने की पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया। 20 मिनट के अंदर बदमाश चोरी कर चले गए। पुलिस अब सीसीटीवी के आधार पर जांच में जुटी है।

गांव में कैमरे भी बंद नगर में जनसहयोग से सीसीटीवी भी लगाए थे, लेकिन वह भी वर्तमान समय में बंद है। जिम्मेदार एक दूसरे पर जिम्मेदारी ढोल रहे हैं। पुलिस की माने तो 2 गाड़ी से 5 लोग आए थे। पुलिस को कुछ इनपुट मिला है। उसके आधार पर जांच में जुटी है। जावरा एसडीओपी संदीप मालवीय ने बताया सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img