Tuesday, September 29, 2026
22.9 C
Bhopal

झांसे में आकर बस ड्राइवर और मजदूर से खुलवाए अकाउंट

इंदौर में एरोड्रम पुलिस ने एक बस ड्राइवर और उसके मजदूर साथी की शिकायत पर एक युवक और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ बैंक खाते खुलवाकर धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी बैंक अकाउंट खुलवाने पर प्रति खाते 2 हजार रुपए देने और ट्रांजैक्शन पर कमीशन देने का झांसा दे रहा था। बाद में उन्हीं खातों का इस्तेमाल साइबर फ्रॉड में किया गया।

शिकायतकर्ता वसीम शाह निवासी राजकुमार नगर (धार) ने बताया कि करीब एक माह पहले वह अपने दोस्त सरफराज के साथ धार रोड पर चाय पीने गया था। वहां लक्ष्य उर्फ लाशय (निवासी एलएन सिटी) उनसे मिला और खुद को ऑनलाइन बिजनेस से जुड़ा बताते हुए अकाउंट की जरूरत बताई। उसने अकाउंट खोलने पर 2 हजार रुपए और अधिक खाते खुलवाने पर अतिरिक्त कमीशन देने की बात कही।

लक्ष्य के कहने पर वसीम और सरफराज ने अपने आधार और पैन कार्ड दे दिए। इसके बाद इंडियन बैंक कालानी नगर में उनके खाते खुलवाए गए। बैंक से मिली पासबुक और एटीएम भी आरोपी ने अपने पास रख लिए।

कुछ दिनों बाद खातों में संदिग्ध ट्रांजैक्शन होने लगे। जब पुलिस की जांच में यह सामने आया तो दोनों से पूछताछ की गई। उन्होंने पूरी जानकारी देते हुए बताया कि लक्ष्य ने धोखाधड़ी की है। इसके बाद पुलिस ने लक्ष्य और उसके अन्य साथियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img