Friday, August 14, 2026
25.1 C
Bhopal

अवैध संबंधों की खातिर खेले गए सनसनीखेज खूनी खेल

झारखंड के रांची में अवैध संबंधों की खातिर खेले गए सनसनीखेज खूनी खेल का एक बेहद हैरान और परेशान करने वाला मामला सामने आया है। रांची में पुलिस ने एक महिला और उसके प्रेमी को महिला के पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पति द्वारा अवैध संबंध का विरोध करने के चलते पत्नी उसे छोड़कर पिछले डेढ़ साल से प्रेमी के साथ रह रही थी। इतना ही नहीं महिला और उसका प्रेमी घर में लगे सीसीटीवी कैमरे से पति की हर गतिविधि पर नजर रखते थे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया आरोपी महिला गीता देवी और उसके प्रेमी इरफान अंसारी को 21 अगस्त को रांची के पिठोरिया इलाके में गीता के पति लुंबा उरांव की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि गीता के पिछले 8 सालों से इरफान अंसारी के साथ अवैध संबंध थे, जिसका लुंबा उरांव विरोध कर रहा था। इसके चलते उन्होंने लुंबा उरांव की हत्या करने का प्लान बनाया। गीता और इरफान ने लुंबा उरांव को मारने के लिए दूध वाले ड्रिंक में नशीली दवा और शराब में 10-15 नींद की गोलियां मिलाकर बनाई थी।

पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त को मृतक कांके कृषि द्वार आया था, जहां से इरफान अंसारी उसे अपने साथ ले गया और खूब शराब पिलाई और दूध वाले ड्रिंक में भी नशीली दवा मिलाकर पिला दी, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद इरफान ने कार में ही उसका गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को मौवंजारा-सिमलबेड़ा रोड पर फेंक दिया।

मृतक की पत्नी गीता उसे छोड़कर पिछले डेढ़ साल से प्रेमी इरफान अंसारी के साथ रह रही थी। महिला ने अपने पति की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए इरफान अंसारी के जरिए मृतक के घर में सीसीटीवी कैमरा लगवाया था, जिसका एक्सेस इरफान के मोबाइल फोन में भी था।

पुलिस ने एक कार, एक मोटरसाइकिल, गीता और इरफान के मोबाइल फोन, सिम सहित, बरामद कर जब्त कर लिए हैं। रांची पुलिस ने शराब की बोतल, दूध वाले ड्रिंक के दो डिब्बे और नींद की गोलियों का एक खाली पैकेट भी बरामद किया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

Hot this week

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...

Topics

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर रेप

इंदौर:सोशल मीडिया के जरिए हुई पहचान प्यार में बदली...

हमीदिया अस्पताल से भागा कैदी, 4 घंटे में गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल का एक विचाराधीन कैदी गुरुवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img