Tuesday, September 29, 2026
22.9 C
Bhopal

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक ने महिला को प्यार के जाल में फंसाया और फिर रेप किया

ग्वालियर में भिंड की एक ब्यूटी पार्लर संचालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक ने महिला को प्यार के जाल में फंसाया और कारोबार बढ़ाने का झांसा देकर ग्वालियर बुला लिया। यहां अपने फुफेरे भाई के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में ब्लैकमेल करने लगा।

घटना 15 जुलाई को डीडी नगर, महाराजपुरा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पीड़िता युवकों के चंगुल से छूटकर किसी तरह भिंड पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। भिंड थाना पुलिस ने शून्य पर मामला दर्ज कर केस डायरी ग्वालियर की महाराजपुरा थाना पुलिस को भेज दी है। महाराजपुरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नजदीकी बढ़ाने महिला की बस्ती में लिया कमरा

भिंड निवासी 30 वर्षीय महिला की पांच माह पहले मेहगांव निवासी राज जाटव से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और महिला ने उसे अपना मोबाइल नंबर दे दिया। नजदीकी बढ़ाने के लिए राज ने महिला की बस्ती में ही कमरा किराए पर ले लिया और अक्सर मिलने-जुलने लगा। उसकी मुलाकात भी होने लगी।

महिला भिंड में ब्यूटी पार्लर चलाती है। राज ने कारोबार बढ़ाने का सपना दिखाकर उसे भरोसे में लिया और ग्वालियर में आलीशान ब्यूटी पार्लर खुलवाने का लालच दिया। इसी दौरान महिला को प्यार में फंसाकर राज ने उसके नाम पर एक बाइक भी फाइनेंस कराई। डाउन पेमेंट 20,500 रुपए महिला से ही जमा कराए। वहीं मासिक किस्त जमा कर रही है।

महिला को ब्लैकमेल करने लगे आरोपी

आरोपी राज और उसका फुफेरा भाई शिवम महिला की गृहस्थी एवं ब्यूटी पॉर्लर का सामान भरकर भिंड से ग्वालियर ले आए और डीडी नगर में किराए का कमरा लेकर उसे रखा। 15 जुलाई की रात महिला से राज ने दुष्कर्म किया। इसके छह दिन बाद राज और शिवम ने दुष्कर्म किया। इस दौरान महिला के वीडियो भी बना लिए। महिला ने पति और ससुराल के अन्य लोगों काे आपबीती बताई और किसी तरह भिंड पहुंचकर शिकायत की।

पुलिस का कहना सीएसपी रोबिन जैन ने बताया कि

भिंड की एक महिला के साथ ग्वालियर में दुष्कर्म किया गया है। पीड़िता ने भिंड में शिकायत की है वहां शून्य पर मामला दर्ज कर भिंड पुलिस ने केस डायरी महाराजपुरा थाना भेजी है।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img