Thursday, August 13, 2026
25.2 C
Bhopal

नाकाबंदी के दौरान पकड़े गए चोर

देवास में पुलिस ने रविवार को नाकाबंदी के दौरान दो कंजर समुदाय के लोगों को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया है। नाहर दरवाजा पुलिस ने बायपास जेल चौराहे के पास नाकाबंदी कर यह कार्रवाई की।

पुलिस ने आरोपी सुनिल (30) निवासी भैरवाखेड़ी और आकाश (25) निवासी देवमुंडला को पकड़ा। दोनों एक लाल रंग की आयशर गाड़ी में चोरी का माल ले जा रहे थे। जब्त किए गए माल में बच्चों के कपड़े और दवाइयां शामिल हैं। माल की कीमत लगभग 30 लाख रुपए आंकी गई है।

नाहर दरवाजा थाना प्रभारी मंजू यादव के अनुसार, जांच के दौरान पता चला कि आरोपी चिड़ावद के रहने वाले हैं। तलाशी के दौरान एक आरोपी के पास से पिस्टल भी बरामद हुई है। पिस्टल के संबंध में अलग से जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

हमीदिया अस्पताल से भागा कैदी, 4 घंटे में गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल का एक विचाराधीन कैदी गुरुवार...

Topics

हमीदिया अस्पताल से भागा कैदी, 4 घंटे में गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल का एक विचाराधीन कैदी गुरुवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img