Tuesday, September 29, 2026
22.9 C
Bhopal

भोपाल में युवती ने फांसी लगाई

भोपाल के शाहपुरा गांव में रहने वाली युवती ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। वह एक प्राइवेट हॉस्पिटल में जॉब करती थी। एक युवक से उसका प्रेम संबंध था। दोनों के परिवारों के बीच युवक-युवती की शादी की बात चल रही थी।

मृतका के पिता लालसाहब सूर्यवंशी का आरोप है कि युवक से बेटी का विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने जान दे दी।

रविवार दोपहर को पीएम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

एएसआई मुंशीराम धाकड़ ने बताया

शाहपुरा गांव में धनपाल के मकान में तान्या सूर्यवंशी किराए का कमरा लेकर रहती थी। शाहपुरा इलाके में ही बने एक प्राइवेट हॉस्पिटल में वह जॉब करती थी। शनिवार रात करीब 2 बजे उसने कमरे में फांसी लगा ली। पुलिस मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। कमरे की तलाश में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिससे आत्महत्या के सही कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

पिता बोले- हम शादी को राजी थे, प्रेमी ने विवाद किया युवती के पिता लालसाहब सूर्यवंशी ने बताया कि बेटी का प्रेम प्रसंग एक लड़के से था। हमें इस रिश्ते की जानकारी थी। हम शादी के लिए तैयार थे, उसके परिजन भी हमसे संपर्क में थे। लेकिन, युवक ने बेटी से कॉल पर विवाद किया। इसी कारण उसने जान दे दी।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img