Tuesday, September 29, 2026
22.9 C
Bhopal

सीहोर कोतवाली पुलिस ने मछली पुल पर हुई लूट का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

सीहोर कोतवाली पुलिस ने मछली पुल पर हुई लूट का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से लूटे गए मोबाइल, नगदी और वारदात में इस्तेमाल की गई पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद माल की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है।

घटना 21 अगस्त की है। शिवराज (20) अपने दोस्त के साथ मछली पुल पर था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने उनसे रुपए और मोबाइल छीने। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों की पहचान की। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात कबूल की। गिरफ्तार आरोपियों में तरुण मेवाड़ा (19) और हरिनारायण भार्गव (32) शामिल हैं। हरिनारायण पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है। दोनों आरोपियों को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।

इस कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिनंदना शर्मा के मार्गदर्शन में कोतवाली प्रभारी रविंद्र यादव ने टीम गठित की।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img