Tuesday, September 29, 2026
25.1 C
Bhopal

महिला के ICICI बैंक खाते से साइबर ठग ने फोन पे के जरिये 82,500 रुपये निकाल लिए

भोपाल की एक महिला के आइसीआइसीआइ बैंक खाते से साइबर ठग ने फोन पे के जरिये दो बार में कुल 82,500 रुपये निकाल लिए। महिला को इसका पता तब चला जब उन्होंने बैलेंस चेक किया। उन्होंने तीन दिन के भीतर बैंक और साइबर क्राइम दोनों जगह शिकायत दर्ज की। इसके बावजूद राशि वापस नहीं हुई तो उन्होंने उपभोक्ता आयोग का दरवाजा खटखटाया। यहां बैंक ने रकम कटने के लिए उपभोक्ता को जिम्मेदार ठहराया, लेकिन आयोग के सामने यह साबित नहीं कर सका।

बैंक ने यह दलील भी दी कि आरबीआइ के अनुसार तीन दिन के भीतर शिकायत पर राशि लौटाने का नियम है और इस केस में शिकायत समय पर नहीं हुई। लेकिन आयोग ने पाया कि उपभोक्ता ने तीन दिन के भीतर बैंक और पुलिस दोनों को सूचना दी थी। साथ ही उन्हें किसी अन्य खाते में ट्रांसफर संबंधी कोई संदेश या ओटीपी भी नहीं मिला था।

आयोग ने ग्राहक की धनराशि की सुरक्षा की जिम्मेदारी बैंक को मानते हुए रकम लौटाने का आदेश दिया। इसके अलावा 15 हजार रुपये मानसिक क्षतिपूर्ति और वाद व्यय के तौर पर देने का भी निर्देश दिया।

यह था मामला

नारियलखेड़ा निवासी रक्षा ताम्रकार ने आइसीआइसीआइ बैंक लिमिटेड और फोन पे प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। उनका आरोप था कि उनके मोबाइल नंबर से जुड़े फोन पे एप के जरिये किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके खाते से 75 हजार रुपये और 10 दिन बाद 7,500 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए। महिला ने साइबर क्राइम और बैंक दोनों जगह शिकायत की, लेकिन राशि वापस नहीं हुई।

बैंक का तर्क खारिज

बैंक का कहना था कि यदि तीन दिन में शिकायत की जाती है तो रकम वापस दी जा सकती है। लेकिन आयोग ने माना कि महिला ने समय पर सूचना दी थी और बावजूद इसके बैंक ने सेवा में कमी की। इस आधार पर आयोग ने 75 हजार रुपये की रकम के साथ 15 हजार रुपये मानसिक क्षतिपूर्ति लौटाने का आदेश दिया।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img