Tuesday, September 29, 2026
25.1 C
Bhopal

देवरी नगर पालिका की अध्यक्ष नेहा जैन को पद से हटा दिया गया

सागर में देवरी नगर पालिका की अध्यक्ष नेहा जैन को पद से हटा दिया गया है। उनके खिलाफ जांच में वित्तीय अनियमितताएं पाई गई हैं। जिस पर नेहा अलकेश जैन को अध्यक्ष पद से तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश जारी किया गया है। यह आदेश मप्र नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अपर सचिव शिवराज सिंह वर्मा ने सोमवार को जारी किया है।

नेहा जैन भाजपा की टिकट पर पार्षद का चुनाव जीतकर देवरी नगर पालिका की अध्यक्ष बनी थीं। कार्यकाल के दौरान भाजपा के ही पार्षदों ने उन पर नगर पालिका के कार्यों में भ्रष्टाचार और अन्य अनियमितताएं करने का आरोप लगाया था। वे लगातार अध्यक्ष को पद से हटाने की मांग कर रहे थे।

इसके साथ ही उनके खिलाफ भाजपा के पार्षद अविश्वास प्रस्ताव लाए थे। इसी मामले में भाजपा से देवरी विधायक बृजबिहारी पटेरिया ने भी सरकार स्तर पर शिकायत की थी। साथ ही विधानसभा में मुद्दा उठाकर कार्रवाई करने की बात कही थी।

जांच में तीन आरोप सही पाए गए

देवरी नगर पालिका की अध्यक्ष नेहा जैन पर लगे आरोपों की विभाग ने जांच कराई थी। जांच में अध्यक्ष नेहा जैन ने बगैर अनुमति व बगैर अधिकार के स्वयं के अनुमोदन से मस्टर पर 13 कर्मचारी और 2 ऑपरेटर की भर्ती की थी। यह आरोप सही पाया गया। इसके अलावा रैन बसेरा समेत अन्य स्थानों पर एसी खरीदी में अनियमितता मिली।

प्रेसिडेंट इन काउंसिल को भी गलत तरीके से भंग किया गया था। मामले में विभाग ने जांच के दौरान अध्यक्ष नेहा जैन का भी पक्ष सुना। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

अध्यक्ष के खिलाफ थे भाजपा के 9 पार्षद नगर पालिका देवरी में कुल 15 पार्षद हैं। जिनमें से 14 पार्षद भाजपा के है। जिनमें से 9 पार्षद अपनी ही पार्टी की अध्यक्ष के खिलाफ थे। अध्यक्ष की कार्यप्रणाली को लेकर पार्षदों ने आंदोलन किए और धरना दिया। कलेक्टर से लेकर भोपाल तक मामले में शिकायत की थी।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img