Tuesday, September 29, 2026
25.1 C
Bhopal

चलती कार में लगी आग

इंदौर के चोइथराम मंडी रोड पर सोमवार देर शाम एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार के अंदर मौजूद दंपती और उनके बेटे ने कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। कार के अगले टायर फट गए थे जिससे कार के बोनट और इंजन में आग लग गई।

चोइथराम मंडी रोड पर सोमवार को बालकृष्ण वर्मा निवासी कालिंदी विद्या मंदिर द्वारकापुरी इलाके में अपने रिश्तेदार के यहां गए थे। वह वहां से वापस अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक धुआं निकलने लगा। हादसे के दौरान उनकी पत्नी सुनीता और बेटा भी कार में बैठे हुए थे। करीब आधे घंटे तक दमकल की गाड़ी यहां नहीं पहुंची। इसके बाद पुलिस पहुंची और ट्रैफिक को डायवर्ट किया। मौके पर मौजूद प्रधान आरक्षक सुभाष पाराशर ने बताया कि दमकल को सूचना दी थी। उससे पहले ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया था। प्रत्यक्षदर्शिंयों ने बताया कि यहां धमाके के साथ कार के आगे के दोनो टायर फूटे थे। परिवार यहां दूसरी गाड़ी से थाने रवाना हुआ है।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img