Thursday, June 18, 2026
37.5 C
Bhopal

प्रॉपर्टी सौदे में आधी रकम लेने के बावजूद रजिस्ट्री न करने और पिस्टल-बंदूक से धमकाने के मामला

इंदौर में प्रॉपर्टी सौदे में आधी रकम लेने के बावजूद रजिस्ट्री न करने और पिस्टल-बंदूक से धमकाने के मामले में क्राइम ब्रांच ने एक महिला, उसके बेटे और दो गवाहों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। अब मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है।

खजराना निवासी तौसफ पुत्र फखरू अली की शिकायत पर पुलिस ने मुमताज बी पति मुंशी पटेल, उसके बेटे इरशाद, इमरान और गवाह अफजल व आशिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

तौसफ ने बताया कि अक्टूबर 2024 में मुमताज बी, जो गोया कॉलोनी में रहती है, के मकान का सौदा हुआ था। इस दौरान उसे 55 लाख रुपए चेक और नकद में एडवांस के तौर पर दिए गए। शर्त थी कि शेष रकम रजिस्ट्री के समय दी जाएगी। लेकिन जनवरी तक रजिस्ट्री न होने पर मुमताज बी ने उल्टा शेष रकम की मांग शुरू कर दी और जब तौसफ ने कहा कि रजिस्ट्री के समय ही पेमेंट होगा, तो उन्होंने सौदा करने से इंकार कर दिया।

इसके बाद मुमताज बी के बेटे और गवाहों ने तौसफ को घेरकर पिस्टल और बंदूक दिखाते हुए धमकाया। उन्होंने कहा कि यदि वह रजिस्ट्री या दिए गए एडवांस पैसों की वापसी की मांग करेगा तो उसके लिए ठीक नहीं होगा। तौसफ के अनुसार, आरोपी लगातार उसे जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं।

इस मामले में तौसफ ने एक सप्ताह पहले क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई थी। रविवार को जांच के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।

Hot this week

भोपाल: ड्यूटी से लौट रहे बाइक सवार सेल्समैन की सड़क हादसे में मौत, आरोपी चालक गिरफ्तार

​भोपाल। खजूरी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक...

पेंशन ऐप के झांसे में बुजुर्ग, 6.66 लाख की ऑनलाइन ठगी

​इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने बैंक...

मनुआभान टेकरी हत्याकांड: दोषियों को ‘अंतिम सांस तक’ जेल की सजा

​भोपाल: साल 2019 में राजधानी के चर्चित मनुआभान टेकरी...

भोपाल: अस्पताल से 6 साल का मासूम लापता, संदिग्ध हिरासत में

​भोपाल। ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी का रहने...

Topics

पेंशन ऐप के झांसे में बुजुर्ग, 6.66 लाख की ऑनलाइन ठगी

​इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने बैंक...

मनुआभान टेकरी हत्याकांड: दोषियों को ‘अंतिम सांस तक’ जेल की सजा

​भोपाल: साल 2019 में राजधानी के चर्चित मनुआभान टेकरी...

भोपाल: अस्पताल से 6 साल का मासूम लापता, संदिग्ध हिरासत में

​भोपाल। ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी का रहने...

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम

​भोपाल। सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित भोपाल-इंदौर बाइपास पर मंगलवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img