Tuesday, September 29, 2026
26.1 C
Bhopal

शराब ठेकेदार ने जहर खाकर जान दी

इंदौर में एक शराब ठेकेदार और पब संचालक ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड नोट में गर्लफ्रेंड की ब्लैकमेलिंग से परेशान होने की बात लिखी है।

अन्नपूर्णा थाना पुलिस के मुताबिक, भूपेंद्र रघुवंशी शराब कारोबार से जुड़े हुए थे। वे शोशा पब के मालिक थे। सोमवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिवार के लोग उन्हें निजी अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सुसाइड नोट में भूपेंद्र ने इति तिवारी नाम की महिला का जिक्र करते हुए लिखा कि दोनों दो साल से साथ थे। कुछ समय बाद इति ब्लैकमेल करने लगी।

भूपेंद्र ने सुसाइड नोट में ये लिखा –

मेरे मरने के बाद मेरे घरवालों और दोस्तों को कोई परेशान न करे। इति तिवारी के साथ मेरा रिश्ता 2 साल से ज्यादा चला। शुरू में सब ठीक था, लेकिन मुंबई जाने के बाद कुछ समय बाद उसने धमकी देना शुरू कर दिया। वह मुझे डराती थी कि मेरे ऊपर रेप केस लगवा देगी।

मुंबई में किन लोगों से उसका संपर्क है या उसके पीछे कौन लोग हैं, यह साफ नहीं है। मुंबई या इंदौर, दोनों जगह से वह दबाव बनाती रही।

जब वह यहां (इंदौर) आने वाली थी, तब मैंने दीपेश भैया और श्रीकांत भैया को बताया था। उसी रात उसने हंगामा किया और मामला 25 लाख में सुलझा। अगले दिन मैंने पैसे भी दे दिए। इसके बाद भी कुछ समय तक वह रोती रही।

लोगों के सामने कुछ और बोलती थी और अकेले में कुछ और। शुरू में जो भी हुआ, वह मेरी मर्जी से था और सारे खर्चे भी मैंने ही किए। बाद में उसे किसी का गलत सपोर्ट मिला और उसने मुझे पूरी तरह घर में कैद कर दिया।

सबके सामने वह कहती थी कि मैं कुछ नहीं करता, लेकिन सारी डिटेल मेरे कार्ड, पेटीएम और फ्लाइट करवाने वाले करण भैया से मिल जाएगी।

सुसाइड नोट के दो पेज…

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img