Thursday, June 18, 2026
35.7 C
Bhopal

बल्ब के होल्डर में लगाए कैमरे, कपल्स के बनाए VIDEO

ग्वालियर में पुलिस ने होटल के कमरों में स्पाई कैमरे लगाकर कपल्स की वीडियो रिकॉर्डिंग करने वाली गैंग का खुलासा किया है। इस गैंग की मास्टरमाइंड इंजीनियरिंग स्टूडेंट राधा चौबे है। उसने अपने बॉयफ्रेंड और एक दोस्त के साथ मिलकर गैंग बनाई।

आरोपी छात्रा ने अपनी सहेली और उसके बॉयफ्रेंड के लिए भी रूम बुक किया। बल्ब के होल्डर में स्पाई कैमरा फिट कर उन दोनों के निजी पलों के वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। इसके बाद बॉयफ्रेंड को वीडियो भेजकर एक लाख की डिमांड की।

पुलिस ने इस मामले में आरोपी छात्रा राधा चौबे और उसके बॉयफ्रेंड भूपेंद्र धाकड़ और दोस्त बृजेश धाकड़ को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा के मोबाइल और पेन ड्राइव में कई कपल्स के वीडियो मिले हैं। गैंग कई और कपल्स को ब्लैकमेल कर पैसे वसूलने वाली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने छात्रा समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पेन ड्राइव-मोबाइल में कई वीडियो मिले।

सहेली के बॉयफ्रेंड ने की थी शिकायत चीनोर निवासी पुष्पेंद्र प्रजापति (27 ने पुलिस को बताया कि वह 26 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड के साथ होटल विराट इन के रूम नंबर 203 में रुका था। यह कमरा उसकी गर्लफ्रेंड की सहेली राधा चौबे ने बुक कराया था।

पांच घंटे रुकने के बाद मैं कमरे का किराया 1200 रुपए देकर चला गया। कुछ दिन बाद उसे वॉट्सऐप मैसेज आया कि कमरे में उसके निजी पलों की रिकॉर्डिंग हो चुकी है। मैसेज में धमकी दी गई कि 1 लाख रुपए देने होंगे नहीं तो वीडियो वायरल कर देंगे।

ब्लैकमेलर बोले- आधे घंटे में पैसे करो ट्रांसफर पुष्पेंद्र ने डर के कारण समय मांगा तो ब्लैकमेलर ने तीन दिन की मोहलत दी। 23 अगस्त को फिर कॉल आया- ‘तू ज्यादा स्मार्ट बन रहा है, अब जीने नहीं देंगे। 30 मिनट में पैसे अकाउंट में डाल।’ ब्लैकमेलरों ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र का अकाउंट नंबर भेजा और लगातार दबाव बनाया।

डर के कारण पुष्पेंद्र ने पहले 5 हजार, फिर 45 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए। इसके बाद धमकी देकर 50 हजार रुपए और मांगे गए। परेशान होकर पुष्पेंद्र ने भाई को पूरी बात बताई। इसके बाद दोनों पुलिस थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

दूसरे कपल्स को भी ब्लैकमेल करने वाले थे

पुलिस ने जब नंबर ट्रेस किया तो वह राधा चौबे का निकला। वह पुष्पेंद्र की गर्लफ्रेंड की सहेली भी थी। पूछताछ में उसने बताया कि बॉयफ्रेंड भूपेंद्र धाकड़ और दोस्त बृजेश धाकड़ (दोनों मुरैना निवासी) के साथ मिलकर यह गैंग बनाई थी। उसने ही होटल का कमरा बुक किया और बल्ब होल्डर में कैमरा फिट कर दिया। पुष्पेंद्र के साथ दूसरे कपल्स की भी रिकॉर्डिंग कर उन्हें ब्लैकमेल करने की योजना थी।

ग्राहक बनकर कमरे बुक करता था गैंग गैंग खुद को होटल का ग्राहक बताकर कमरे बुक करता और बल्ब नुमा कैमरे फिट कर देता था। गैंग होटल में दो दिन तक कैमरे लगाकर कई अन्य युवाओं के वीडियो रिकॉर्ड कर चुका था। राधा ने पीड़ित की हमदर्द बनकर उससे कहा कि पैसे चाहिए तो वह उधार दिलवा देगी। असल में यह ब्लैकमेलिंग का हिस्सा था, ताकि पीड़ित पर मानसिक दबाव बढ़ाया जा सके।

पेन ड्राइव में कई कपल्स के वीडियो मिले विश्वविद्यालय थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।उनके पास से मोबाइल और पेन ड्राइव बरामद हुई हैं जिनमें कई कपल्स के वीडियो मिले हैं। फिलहाल तीनों से पूछताछ जारी है। होटल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Hot this week

पेंशन ऐप के झांसे में बुजुर्ग, 6.66 लाख की ऑनलाइन ठगी

​इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने बैंक...

मनुआभान टेकरी हत्याकांड: दोषियों को ‘अंतिम सांस तक’ जेल की सजा

​भोपाल: साल 2019 में राजधानी के चर्चित मनुआभान टेकरी...

भोपाल: अस्पताल से 6 साल का मासूम लापता, संदिग्ध हिरासत में

​भोपाल। ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी का रहने...

किराये पर कार लेकर बेचने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश, करोड़ों की 20 गाड़ियां बरामद

भोपाल।राजधानी भोपाल की अरेरा हिल्स पुलिस ने एक ऐसे...

Topics

पेंशन ऐप के झांसे में बुजुर्ग, 6.66 लाख की ऑनलाइन ठगी

​इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने बैंक...

मनुआभान टेकरी हत्याकांड: दोषियों को ‘अंतिम सांस तक’ जेल की सजा

​भोपाल: साल 2019 में राजधानी के चर्चित मनुआभान टेकरी...

भोपाल: अस्पताल से 6 साल का मासूम लापता, संदिग्ध हिरासत में

​भोपाल। ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी का रहने...

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम

​भोपाल। सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित भोपाल-इंदौर बाइपास पर मंगलवार...

मिसरोद पुलिस की कार्रवाई: 1.25 लाख के डोडा-चूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की मिसरोद पुलिस ने मादक पदार्थों के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img