Wednesday, June 17, 2026
29.6 C
Bhopal

अलका के बाद आकाश और पवन के विभाग बदले

केंद्र में पदस्थ एमपी कैडर की सीनियर आईएएस अधिकारी अलका उपाध्याय को अल्पसंख्यक आयोग का सचिव बनाए जाने के 3 दिन बाद एमपी कैडर के दो और आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले गए हैं। ये अधिकारी आकाश त्रिपाठी और पवन कुमार शर्मा हैं। उधर पुलिस मुख्यालय भोपाल ने एमपी कैडर के दो आईपीएस को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

डीओपीटी ने कैबिनेट की अपॉइंटमेंट्स कमेटी के अनुमोदन के बाद सोमवार को 17 आईएएस अफसरों के विभागों और पदनाम में फेरबदल के आदेश जारी किए हैं। इसमें एमपी कैडर के 1998 बैच के आईएएस अधिकारी आकाश त्रिपाठी अपर सचिव ऊर्जा मंत्रालय को मैनेजिंग डायरेक्टर सोलर एनर्जी कार्पोरेशन ऑफ इंडिया (नवीन और नवकरणीय ऊर्जा मंत्रालय) के पद पर पदस्थ किया गया है।

इसी तरह 1999 बैच के आईएएस अधिकारी पवन कुमार शर्मा को जॉइंट सेक्रेट्री से एडिशनल सेक्रेट्री के पद पर प्रमोट करते हुए अपर सचिव रक्षा मंत्रालय में ही पदस्थ किया गया है। शर्मा रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में पहले से पदस्थ हैं। गौरतलब है कि इसके पहले एमपी में मुख्य सचिव अनुराग जैन के रिटायरमेंट के बाद सीएस पद के लिए दावेदारी जता रहीं अलका उपाध्याय को केंद्र सरकार ने अल्पसंख्यक आयोग का सचिव बनाया है। इसके बाद मुख्य सचिव पद को लेकर उनकी दावेदारी खत्म हो गई है।

दो आईपीएस को अतिरिक्त प्रभार

दूसरी ओर पुलिस मुख्यालय भोपाल ने तीन दिन पहले एक आदेश जारी कर डीआईजी ग्वालियर रेंज अमित सांघी को डीआईजी एसएएप ग्वालियर रेंज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इसी तरह निमिष अग्रवाल डीआईजी ग्रामीण इंदौर को डीआईजी एसएएफ इंदौर रेंज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Hot this week

भोपाल: अस्पताल से 6 साल का मासूम लापता, संदिग्ध हिरासत में

​भोपाल। ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी का रहने...

किराये पर कार लेकर बेचने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश, करोड़ों की 20 गाड़ियां बरामद

भोपाल।राजधानी भोपाल की अरेरा हिल्स पुलिस ने एक ऐसे...

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम

​भोपाल। सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित भोपाल-इंदौर बाइपास पर मंगलवार...

Topics

भोपाल: अस्पताल से 6 साल का मासूम लापता, संदिग्ध हिरासत में

​भोपाल। ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी का रहने...

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम

​भोपाल। सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित भोपाल-इंदौर बाइपास पर मंगलवार...

मिसरोद पुलिस की कार्रवाई: 1.25 लाख के डोडा-चूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की मिसरोद पुलिस ने मादक पदार्थों के...

कलेक्टर के नाम से साइबर ठगी का प्रयास, फर्जी मैसेज से रहें सावधान

​बैतूल। जिले में साइबर ठगों ने अब प्रशासनिक अधिकारियों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img