Monday, September 28, 2026
25.7 C
Bhopal

CS अनुराग जैन को लेकर दिल्ली पहुंचे CM मोहन यादव

मुख्य सचिव अनुराग जैन के कार्यकाल में वृद्धि को लेकर एक बार फिर प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारे में चर्चाएं चल रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को दिल्ली गए हैं। उनके साथ मुख्य सचिव अनुराग जैन भी हैं। माना जा रहा है कि अनुराग जैन के कार्यकाल को लेकर निर्णय हो सकता है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कैबिनेट मीटिंग और भोपाल-जबलपुर में हुए स्थानीय कार्यक्रमों के बाद दिल्ली गए हैं। सीएम यादव पहले जबलपुर गए। वहां से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा दिल्ली पहुंचे हैं।

दिल्ली में आज सीएम यादव केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात और बैठक करेंगे। इस दौरान सीएस अनुराग जैन के एक्सटेंशन को लेकर अंतिम निर्णय और आदेश जारी करने की स्थिति साफ होगी। मुख्यमंत्री देर रात भोपाल लौट आएंगे।

कार्यकाल खत्म होने में अभी 5 दिन बाकी

उधर, मुख्य सचिव जैन का कार्यकाल पूरा होने में अब पांच दिन का समय बाकी है और वर्किंग डे तीन दिन बचे हैं। 29 अगस्त के बाद दो दिन शनिवार और रविवार को सार्वजनिक अवकाश है। इसलिए यह माना जा रहा है कि सीएस जैन का एक्सटेंशन या इस पद पर नए अफसर की तैनाती इस अवधि में क्लियर हो जाएगी।

मुख्य सचिव कार्यालय ने वर्तमान सीएस के कार्यकाल में वृद्धि के संकेत दिए हैं। दूसरी ओर सूत्रों का यह भी कहना है कि अगर मुख्य सचिव जैन को एक्सटेंशन नहीं मिलता है तो उन्हें केंद्र में या प्रदेश में नई जिम्मेदारी जल्द सौंपी जाएगी।

गौरतलब है कि नए सीएस के पद के लिए अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा सबसे प्रबल दावेदार हैं। वे जैन के रिटायरमेंट के बाद एमपी कैडर के सबसे सीनियर आईएएस हो जाएंगे।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img