Wednesday, August 12, 2026
25.1 C
Bhopal

सौरभ शर्मा केस में डीआरआई को जांच की अनुमति नहीं

आठ माह पहले राजधानी के मेंडोरी में 52 किलो सोना और 11 करोड़ रुपए कैश के साथ बरामद की गई इनोवा कार की जांच के मामले में अब तक वित्त विभाग के डीआरआई (डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस) की एंट्री नहीं हुई है। यह जानकारी केंद्रीय वित्त मंत्रालय तक तो पहुंची लेकिन डीआरआई को इसकी जांच के लिए निर्देशित ही नहीं किया गया। इसलिए सोने की तस्करी के इस मामले में केंद्र की इस तीसरी महत्वपूर्ण जांच एजेंसी की एंट्री ही नहीं हो पाई। आयकर विभाग ने भी अलग से इसके लिए कोई प्रस्ताव डीआरआई को नहीं दिया।

19 दिसम्बर 2024 की आधी रात मेंडोरी से 51.8 किलो गोल्ड और 11 करोड़ रुपए कैश जब्त करने वाली आयकर विभाग की टीम की जांच में यह बात सामने आई थी कि आरटीओ के पूर्व आरक्षक करोड़पति सौरभ शर्मा का गोल्ड और कैश है जो उसके सहयोगी चेतन सिंह गौर की इनोवा कार में मिला था। हालांकि चेतन ने आयकर विभाग को दिए बयान में कहा था कि इनोवा कार सौरभ शर्मा की ही है। सौरभ ने इसे आयकर विभाग की जांच में अपना होना स्वीकार नहीं किया है।

जब्त गोल्ड की मेकिंग दुबई, स्विटजरलैंड और आस्ट्रेलिया की

आयकर विभाग ने इस मामले में कहा था कि गोल्ड की जांच में यह पता चला है कि बरामद हुए सोने की मेकिंग दुबई, स्विटजरलैंड और ऑस्ट्रेलिया की है।

इसलिए ऐसे मामले की जांच डीआरआई करेगी। लेकिन अब तक डीआरआई की एंट्री इस मामले में नहीं हुई है जिससे यह पता नहीं चल पाया है कि जो गोल्ड इनोवा कार में मिला है, वह किसके जरिए देश और भोपाल आया है। बताया जाता है कि डीआरआई ही इसका पता लगा सकती है कि सोना विदेश से यहां कैसे और कब पहुंचा? दूसरी ओर अब आठ माह बाद यह बात सामने आई है कि तस्करी के जरिए लाए गए सोने की जांच के लिए केंद्रीय वित्त मंत्रालय के सीबीडीटी की ओर से डीआरआई इंदौर और भोपाल की टीम को निर्देश ही नहीं दिए गए हैं जबकि आयकर विभाग की इस कार्रवाई की जानकारी सीबीडीटी के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्रालय के अफसरों की जानकारी में आई है।

यह काम करता है डीआरआई

  • कस्टम के दायरे में आने वाली जांच
  • बार्डर क्रॉस करने के मामलों की जांच
  • गोल्ड स्मगलिंग
  • वाइल्ड लाइफ
  • एंटी स्मगलिंग यूनिट
  • एनडीपीएस एक्ट के बड़े और गंभीर मामले

जेल में है सौरभ और शरद, चेतन जमानत पर

इस मामले में आयकर के बाद ईडी ने भी छापेमारी कर पूर्व आरटीओ आरक्षक सौरभ शर्मा के साथ उसके सहयोगी शरद जायसवाल और चेतन सिंह गौर के यहां कार्रवाई की थी। तीनों को ही ईडी ने लोकायुक्त में गिरफ्तारी के बाद रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी और ईडी के कोर्ट में पेश किए गए चालान में गोल्ड सौरभ शर्मा का ही बताया गया है। अभी इस मामले में सौरभ और शरद जायसवाल जेल में हैं जबकि हाईकोर्ट ने चेतन सिंह गौर की पत्नी और जुड़वां बच्चों के बीमार होने व एडमिट होने पर मानवीय आधार पर 27 अगस्त तक के लिए जमानत दी है।

Hot this week

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...

शॉपिंग मार्ट की तिजोरी से 5.35 लाख रुपए पार, असिस्टेंट मैनेजर पर शक

​रतलाम: सैलाना बस स्टैंड स्थित एक बड़े शॉपिंग मार्ट...

Topics

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...

शॉपिंग मार्ट की तिजोरी से 5.35 लाख रुपए पार, असिस्टेंट मैनेजर पर शक

​रतलाम: सैलाना बस स्टैंड स्थित एक बड़े शॉपिंग मार्ट...

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img