Monday, June 29, 2026
30.1 C
Bhopal

पत्नी के थे अवैध संबंध प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

सादुलपुर। पति की हत्या के करीब छह साल पुराने मामले में आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को अपर जिला सेशन न्यायाधीश प्रथम ने आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया है। मामले में मृतक मंजीत अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। प्रकरण अनुसार 26 नवंबर 2019 को कुलवंत सिंह (40) निवासी गांव बजावा सुरों का पुलिस थाना मंड्रेला जिला झुंझुनूं ने हमीरवास थाने में मामला दर्ज करवाकर बताया कि उसके भतीजा मनजीत की शादी वर्ष 2015 में बबीता पुत्री होशियार सिंह निवासी डिंगली गांव के साथ हुई थी।

शादी के पहले से ही बबीता का नरेश कुमार निवासी बूढ़ावास के साथ अवैध संबंध थे। शादी के बाद भी यह संबंध बने रहे। इस पर मनजीत व बबीता का काफी बार झगड़ा होता था, जिसके कारण वह अपने पीहर चली गई। करीब दो माह के बाद मंजीत से समझौता करके वापस घर आ गई। इसी बीच बबीता और आरोपी नरेश को मंजीत ने घर पर देखा जिसका विरोध किया तो आरोपी नरेश व बबीता ने मंजीत को जान से मारने की धमकी भी दी।

दर्ज मामले में बताया कि दोनों आरोपी मंजीत को रास्ते से हटाने के लिए षड्यंत्र रचना शुरू कर दिया। आरोपी नरेश अपने साथियों के साथ मारने के लिए मंजीत के घर गया। घर पर परिजनों के होने के कारण वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सका।

25 नवंबर 2019 की शाम को नरेश ने अपनी गाड़ी गांव कुलरियों का बास और ठीमाऊ बड़ी के बीच में खड़ी कर रखी थी। जैसे ही मंजीत आया तो आरोपी नरेश ने गाड़ी से टक्कर मारकर मंजीत की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर जांच की तथा चालान कोर्ट में पेश कर दिया।

छह साल पुराने मामले में आया निर्णय

मामले में न्यायाधीश मुनेश चंद्र यादव ने पत्रावलियों पर आए साक्ष्य गवाहों और सबूतों का गहन अवलोकन कर आरोपी नरेश और बबीता को दोषी माना। मामले में अभियोजन की ओर से प्रकरण में कुल 19 गवाह तथा 17 दस्तावेज प्रदर्शित करवाए गए। मोबाइल कॉल डिटेल की श्रंखलाबद साक्षी को न्यायाधीश ने महत्वपूर्ण मानते हुए दोनों प्रेमी ओर प्रेमिका को आजीवन कारावास एवं बीस हजार रुपए का अर्थ दंड लगाया।

Hot this week

भोपाल: उफनते नाले में फंसे बुजुर्ग को पुलिस ने दी नई जिंदगी, CPR देकर बचाई जान

​भोपाल। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात...

Topics

भोपाल: उफनते नाले में फंसे बुजुर्ग को पुलिस ने दी नई जिंदगी, CPR देकर बचाई जान

​भोपाल। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात...

महिला को ‘डायन’ बताकर दी अमानवीय प्रताड़ना, जबरन मांस खिलाने की कोशिश

​आलीराजपुर। जिले के सुमनियावाट गांव में एक महिला के...

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img