Monday, March 30, 2026
27.1 C
Bhopal

10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

डबरा सिटी थाना पुलिस ने शुक्रवार रात चांदपुर तिराहे से एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 315 बोर का देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि डबरा-दतिया मार्ग पर चांदपुर तिराहे पर एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा है। थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने तुरंत टीम भेजी। आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दिनेश गौतम बताया। वह दतिया जिले के थाना सनावर के हिनोतिया का रहने वाला है। फिलहाल करेरा के लालपुर में रह रहा था। पुलिस रिकॉर्ड से पता चला कि वह डबरा सिटी थाने में दर्ज डकैती के मामले में फरार चल रहा था।

आरोपी के खिलाफ कुल 28 आपराधिक मामले दर्ज हैं। शिवपुरी जिले के करेरा थाने में उस पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि उसने अवैध हथियार कहां से खरीदा और किस वारदात की योजना बना रहा था।

आरोपी को पकड़ने में शहर थाना प्रभारी यशवंत गोयल, प्रधान आरक्षक संजीव यादव, दिनेश, आरक्षक अविनाश पटसारिया, सत्यम सिंह, भानू यादव की सराहनीय भूमिका रहीं हैं।

Hot this week

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

भोपाल: काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर बवाल, डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

​भोपाल। राजधानी के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में रविवार रात...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

Topics

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img