Sunday, September 27, 2026
29.6 C
Bhopal

भोपाल के मंगलवारा इलाके में टीआई अजय कुमार सोनी और उनकी टीम ने एक बुजुर्ग गुमठी संचालक को थप्पड़ मारे

भोपाल के मंगलवारा इलाके में टीआई अजय कुमार सोनी और उनकी टीम ने एक बुजुर्ग गुमठी संचालक को थप्पड़ मारे। उसकी दुकान का सामान गिरा दिया। टीआई ने इस दौरान बुजुर्ग और वहां खड़े युवक को लातें भी मारी।

घटना शुक्रवार रात को आजाद मार्केट वाइन शॉप के सामने की है। पुलिस ने गुमठी के आसपास खड़े लोगों को भी खदेड़ा। टीआई का बुजुर्ग और युवक को पीटते हुए वीडियो भी सामने आया है।

टीआई अजय कुमार सोनी ने बताया कि शुक्रवार रात को टीम के साथ क्षेत्र भ्रमण के लिए निकला था। वाइन शॉप के सामने हम्माल सहित अन्य असामाजिक तत्व बैठते हैं। जहां से लगातार शिकायतें मिल रही हैं। इस दौरान असामाजिक तत्वों को समझाइश भी दी और खदेड़ा भी है।

कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जो उचित कदम होते हैं, उठाए जाते हैं। वाइन शॉप के बेहद करीब गणेश पंडाल है, ऐसे में यहां असामाजिक तत्वों के जमावड़े के कारण कभी भी लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बन सकती है।

देखिए तस्वीरें

युवक को भी टीआई ने लातें मारी वाइन शॉप के ठीक सामने बुजुर्ग बीते करीब बीस सालों से पान मसाले की गुमठी चलाते हैं। इसी बुजुर्ग को टीआई लात मारते और लात मारकर गुमठी का सामान फेंकते दिख रहे हैं। उनके साथ मौजूद पुलिसकर्मी आस पास के लोगों को खदेड़ने के साथ पीट रहे हैं। गुमठी के पास खड़े एक बैग टांगे युवक को भी टीआई ने तीन लात मारीं।

जबरन गुमठी बंद कराकर लौट गई पुलिस

स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में वाइन शॉप के कारण लोगों का जमावड़ा रहता है। आए दिन विवाद होते हैं, लेकिन पुलिस बुजुर्ग गुमठी वाले को पीटकर और उसकी गुमठी को बंद कराकर चली गई।

Hot this week

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

बालाघाट में NCC एडमिशन के नाम पर अश्लील डिमांड: आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार और सस्पेंड

​बालाघाट (मध्य प्रदेश): जिले के एक सरकारी कॉलेज में...

Topics

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img