Sunday, September 27, 2026
22.1 C
Bhopal

फोटो स्टूडियो और गिफ्ट शॉप में आग

इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में सोमवार देर रात एक फोटो स्टूडियो और गिफ्ट गैलरी की दुकान में भीषण आग लग गई। आगजनी में स्टूडियो का पूरा सेटअप, कैमरे और गिफ्ट आइटम जलकर खाक हो गए। आग से लाखों रुपए का नुकसान होने की आशंका है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, आग लगने के काफी देर बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंचीं। करीब एक घंटे तक लोगों ने खुद ही आग पर काबू पाने की कोशिश की। इस दौरान द्वारकापुरी पुलिस और स्थानीय रहवासी मिलकर दुकान का शटर तोड़कर सामान बाहर निकालने में जुटे रहे।

द्वारकापुरी पुलिस के मुताबिक, घटना अंकल गली, 60 फीट रोड पर स्थित एसआर स्टूडियो और पर्सनालिस्ट गिफ्ट सेंटर की है। आग लगते ही दुकान से धुआं निकलने लगा, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर टीआई सुशील पटेल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से बोरिंग से पानी डालकर आग पर काबू पाया।

आग लगने के बाद इलाके की बिजली चली गई। जिससे पूरे द्वारकापुरी क्षेत्र में काफी देर तक अंधेरा छाया रहा। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां करीब एक घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंचीं, तब तक स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से आग काफी हद तक बुझाई जा चुकी थी।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img