Wednesday, July 1, 2026
26.7 C
Bhopal

स्टूडेंट की सड़क हादसे में मौत हो गई

इंदौर के राउ सर्कल के पास एक स्टूडेंट की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपने दोस्त से मिलने ओमेक्स सिटी जा रहा था। उसकी बाइक तेज स्पीड में थी। वह डिवाइडर से टकराया और उछलकर सड़क पर जा गिरा, जिसमें सिर में गंभीर चोट आने के चलते उसे अस्पताल ले जाया गया। यहां उसकी मौत हो गई।

राउ पुलिस ने बताया कि घटना बायपास स्थित ओमेक्स हिल्स के पास की है। यहां पर शशांक (19) पुत्र ओमप्रकाश निवासी सिलीकॉन सिटी की सोमवार रात हादसे में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक वह काफी तेज रफ्तार में बाइक दौड़ा रहा था। उसकी बाइक डिवाइडर से स्लिप होकर टकरा गई, जिसमें सिर में गंभीर चोट आई थी।

दोस्त से मिलने जा रहा था शशांक दोस्तों ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त दीपक से मिलने ओमेक्स सिटी जा रहा था। तभी हादसे का शिकार हो गया। शशांक मूल रूप से रीवा का रहने वाला है। वह सेज यूनिवर्सिटी से बीबीए सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी है।

द्वारकापुरी में एक्टिवा से गिरे बुजुर्ग की मौत

द्वारकापुरी में भी एक बुजुर्ग अपनी एक्टिवा से गिर गए। उन्हें इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि 85 साल के ओमप्रकाश पुत्र बाबूलाल चतुर्वेदी सोमवार रात में एक्टिवा से जा रहे थे। तभी गाड़ी स्लिप होने से वह गिर गए। उन्हें लोगों ने अस्पताल भेजा। यहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है।

Hot this week

भोपाल: SBI के साथ 1266 करोड़ की धोखाधड़ी, प्रवर्तन निदेशालय ने की बड़ी कार्रवाई

​नई दिल्ली/भोपाल। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को फर्जी व्यापारिक...

भोपाल: चेन स्नेचर जीजा-साले गिरफ्तार, झाबुआ से दबोची पुलिस

​भोपाल। कोलर रोड थाना पुलिस ने चेन स्नेचिंग के...

भोपाल: अशोका गार्डन में बच्ची को बहलाकर ले गया बाइक सवार, घंटों बाद मिली सुरक्षित

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में मंगलवार...

Topics

भोपाल: SBI के साथ 1266 करोड़ की धोखाधड़ी, प्रवर्तन निदेशालय ने की बड़ी कार्रवाई

​नई दिल्ली/भोपाल। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को फर्जी व्यापारिक...

भोपाल: चेन स्नेचर जीजा-साले गिरफ्तार, झाबुआ से दबोची पुलिस

​भोपाल। कोलर रोड थाना पुलिस ने चेन स्नेचिंग के...

भोपाल: अशोका गार्डन में बच्ची को बहलाकर ले गया बाइक सवार, घंटों बाद मिली सुरक्षित

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में मंगलवार...

भोपाल: क्राइम ब्रांच की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। क्राइम ब्रांच पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार...

देवास: ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का समापन, डिप्टी सीएम ने विकास कार्यों की दी सौगात

​देवास/सोनकच्छ। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने आज...

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बागेश्वर धाम सरकार से की भेंट, लिया आशीर्वाद

​भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img