Wednesday, July 1, 2026
28.2 C
Bhopal

भोपाल में जमानत पर आए प्रेमी ने मारा चाकू

राजधानी के कोलार इलाके में सोमवार रात एक युवती पर उसके प्रेमी ने चाकू से हमला कर दिया। घायल युवती को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

आरोपी हाल ही में छेड़छाड़ के मामले में जेल से जमानत पर बाहर आया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी संजय सोनी के अनुसार

22 वर्षीय पीड़िता मूल रूप से बैरसिया की रहने वाली है और फिलहाल सुभाष नगर में रहकर पढ़ाई कर रही है। आरोपी सोनू सेन कजलीखेड़ा, कोलार रोड का निवासी है।

युवती ने दर्ज कराया छेड़छाड़ का केस सोनू बैरसिया में सैलून पर काम करता था और वहीं उसकी युवती से जान-पहचान हुई थी। बाद में दोनों के बीच प्रेम संबंध बने, लेकिन विवाद के बाद युवती ने सोनू पर छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया था।

पुलिस ने उस मामले में सोनू को जेल भेजा था, लेकिन कुछ दिन पहले ही वह जमानत पर बाहर आया।

बातचीत के बहाने साथ ले गया सोमवार रात वह युवती को बातचीत के बहाने क्यूरिट हाइट्स, कजलीखेड़ी के पास ले गया। करीब साढ़े आठ बजे दोनों के बीच फिर विवाद हुआ तो सोनू ने युवती पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी फरार है।

Hot this week

भोपाल: ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के जरिए छात्र हुए साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक

​भोपाल। राजधानी के स्कूलों में साइबर अपराधों से बचाव...

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

Topics

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

फेसबुक पर दोस्ती के बाद निवेश का झांसा, निजी कंपनी कर्मचारी से 3.87 लाख की ठगी

​ग्वालियर। मुरार थाना क्षेत्र के काली माई संतर निवासी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img