Sunday, September 27, 2026
20.9 C
Bhopal

होशंगाबाद रोड पर अचानक आग लग गई

भोपाल के होशंगाबाद रोड पर मंगलवार रात साढ़े 8 बजे दौड़ती एक कार में अचानक आग लग गई। दो महिला समेत 3 लोगों ने तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई।

आईएसबीटी स्थित फायर स्टेशन से दमकल भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कार पूरी तरह से खाक हो गई थी। आग लगने के बाद मौके पर भीड़ लग गई। इस वजह से दोनों ओर जाम की स्थिति भी बन गई। हालांकि, पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को संभाला और जाम खुलवाया।

मिसरोद की तरफ से आ रही थी कार प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार मिसरोद से भोपाल की ओर आ रही थी। जैसे ही यह दानिश नगर चौराहे के पास पहुंची, उसमें से धुआं और आग की लपटें उठने लगी। राहगीरों ने कार में बैठे लोगों को बताया। इसके बाद वे तुरंत कार से उतरे और अपनी जान बचाई। जब यह घटना हुई, तब कार में दो महिला भी बैठी थीं। वहीं, एक युवक कार को ड्राइव कर रहा था। आग लगने की वजह सामने नहीं आई है। घटना के बाद कार सवार लोग सहमे हुए नजर आए।

तीन तस्वीरें देखिए

पूरी तरह से जली कार आईएसबीटी फायर स्टेशन से पहुंची दमकल ने आग को पूरी तरह से बुझा दिया। इसके बाद पुलिस की मदद से कार को सड़क के एक ओर किया गया। ताकि, ट्रैफिक जाम की स्थिति नहीं बने।

पेट्रोल कार होने से तेजी से धधकी आग

आईएसबीटी फायर स्टेशन से मौके पर पहुंचे फायर फाइटर आफरोज खान ने बताया कि कार में लगी आग तो लोगों ने भी बुझाने का प्रयास किया, लेकिन पेट्रोल कार होने से आग तेजी से धधक उठी। इस वजह से वह कंट्रोल नहीं हुई। साथी दमकलकर्मी महेंद्र सिंह और महेश धुलिया के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और आग को पूरी तरह से काबू में लिया।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img