Monday, September 28, 2026
23.8 C
Bhopal

एअर इंडिया एक्सप्रेस विमान में तकनीकी खराबी, इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली से इंदौर आ रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट की शुक्रवार सुबह इंदौर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। फ्लाइट में कुल 161 यात्री सवार थे। जानकारी के अनुसार, उड़ान संख्या आईएक्स-1104 के इंजन में खराबी के चलते सुबह 09:54 बजे आपातकालीन लैंडिंग कराई गई।

इमरजेंसी लैंडिंग की खबर जब विमान में बैठे यात्रियों को लगी तो हड़कंप मच गया। एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे उनके परिजन भी घबरा गए।

दिल्ली से लेट रवाना हुई थी फ्लाइट इंदौर एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट (आईएक्स-1104) सुबह 6.40 बजे दिल्ली से रवाना होकर 8.15 बजे इंदौर पहुंचती है। लेकिन आज सुबह दिल्ली से 8.28 बजे रवाना हुई। फ्लाइट जब इंदौर पहुंच रही थी तभी इसके बाएं इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। पायलट ने तुरंत इसकी जानकारी इंदौर एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को दी।

एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की घोषणा करते हुए अलर्ट जारी किया। इस पर फ्लाइट को लैंड करने के लिए रनवे के आसपास रेस्क्यू टीम, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस सहित सभी संबंधित टीमें तैनात कर दी गईं।

इंजीनियरिंग टीम कर रही विमान की जांच पायलट ने सूझबूझ के साथ विमान को 9.51 बजे सुरक्षित लैंड कराया। विमान फिलहाल रनवे-02 पर खड़ा है। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि इंजीनियरिंग टीम विमान की जांच कर रही है। सुधार कार्य जारी है।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img