Tuesday, March 31, 2026
27.5 C
Bhopal

भोपाल में छात्र पर टाइगर का हमला, पैर घायल

भोपाल के जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी कैम्पस के पास एक टाइगर ने छात्र पर हमला कर दिया। इससे छात्र का पैर बुरी तरह से घायल हो गया। डीएफओ लोकप्रिय भारती ने बताया, यह टाइग्रेस-123 का एक साल का शावक है। झपट्‌टा मारने के बाद टाइगर जंगल में चला गया। यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने को कहा है। वहीं ट्रैप कैमरे भी लगाए गए हैं। टाइगर द्वारा इंसान पर हमले करने का यह राजधानी का पहला मामला है।

मामला गुरुवार देर रात का है, लेकिन घटना से जुड़े वीडियो शनिवार को सामने आए। डीएफओ भारती के अनुसार, छात्र रात में कैम्पस और आसपास टहल रहा था। तभी यह मामला सामने आया। फुट प्रिंट के हिसाब से शावक जंगल में चला गया। आसपास सर्चिंग की गई है। शनिवार को भी वन विभाग की टीम मौके पर ही है। संस्थान को नोटिस देकर कहा गया है कि कैम्पस के आसपास तार फेंसिंग को व्यवस्थित कर लें। ताकि, आगे ऐसी घटना सामने नहीं आ सके।

बाघ के हमले की 3 तस्वीरें…

दोस्तों के साथ टहल रहा था छात्र छात्र मोहम्मद बोरा अपने दो अन्य दोस्तों के साथ टहल रहा था। तभी झाड़ियों से निकलकर बाघ ने हमला कर दिया था। झपट्‌टा मारने से नाखून एक पैर में लग गए। जिससे एक इंच का घाव हो गया। शोर मचाने और दोस्तों के खींचने से टाइगर झाड़ियों में चला गया। इसके बाद मोहम्मद बोरा को अस्पताल में इलाज कराने के लिए ले जाया गया।

बाघिन के शावकों का मूवमेंट कलियासोत और केरवा के जंगल में कई टाइगर का मूवमेंट है। कई बार ये सड़कों पर भी नजर आ चुके हैं। कोलार रोड के चूनाभट्‌टी स्थित भोज यूनिवर्सिटी कैम्पस में भी बाघ का मूवमेंट दिखा था। कलियासोत जंगल और डैम के आसपास बाघिन टी-123 अपने दो शावकों के साथ नजर आती है। शावकों की उम्र करीब एक साल हो चुकी है। वन अधिकारियों का कहना है कि यदि टाइगर वयस्क होता तो हालात और भी बुरे हो सकते थे।

Hot this week

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

भोपाल: काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर बवाल, डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

​भोपाल। राजधानी के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में रविवार रात...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

Topics

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img