Monday, September 28, 2026
29.1 C
Bhopal

भोपाल में कार्मल कॉन्वेंट स्कूल की 6वीं की छात्रा ने स्कूल बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर से छलांग लगा दी

भोपाल में कार्मल कॉन्वेंट स्कूल की 6वीं की एक छात्रा ने स्कूल बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर से छलांग लगा दी। उसके हाथ और पैर में फ्रैक्चर आए हैं। कमर में भी चोट लगी है।

घटना शनिवार सुबह 7.30 बजे हुई, जब वह परीक्षा देने स्कूल पहुंची। पुलिस का कहना है कि छात्रा सीसीटीवी फुटेज में छलांग लगाते नजर आ रही है। घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई और बच्चे डर गए।

शिक्षकों ने तुरंत छात्रा को संभाला और नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी हालत खतरे से अब बाहर है। स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को भी सूचना दी। जिसके बाद गोविंदपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज देखे। हालांकि, पुलिस ने सीसीटीवी किसी को भी देने से मना कर दिया।

सीसीटीवी में छात्रा खुद ही छलांग लगाते दिखी सूचना मिलने पर गोविंदपुरा पुलिस स्कूल पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। पुलिस ने बताया कि छात्रा, उसके परिवार और सहपाठियों से पूछताछ के बाद ही घटना के पीछे का वास्तविक कारण सामने आएगा। स्कूल प्रशासन ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

छात्रा की कराई जा रही सीटी स्कैन जांच घायल छात्रा को पिपलानी स्थित बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी सीटी स्कैन आदि जांच भी कराई जा रही हैं। फिलहाल उसकी मौसी ही वहां मौजूद हैं। छात्रा को कितनी चोट आई हैं, इसकी पूरी जानकारी शाम तक रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

पांच बहनों में सबसे छोटी है छात्रा छात्रा की मौसी पिंकी के अनुसार, पिता गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल क्षेत्र में एक फैक्ट्री में काम करते हैं। वहीं उसकी मां फिलहाल चेन्नई गई हुई हैं। घायल छात्रा पांच बहनों में सबसे छोटी है। उसकी अन्य चार बहनों में दो बड़ी बहनें एलएलबी कर रही हैं। वहीं, एक बहन 8वीं और दूसरी 11वीं में है।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img