Monday, September 28, 2026
29.1 C
Bhopal

बैरसिया रोड पर चलते ट्रक में अचानक आग लग गई

भोपाल में गणेश चतुर्दशी के दिन बड़ा हादसा होने से बच गया। बैरसिया रोड पर चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। केमिकल और पेंट भरा होने से 10 से 15 फीट तक आग की लपटें उठ गईं। ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई।

घटना शनिवार दोपहर 3.30 बजे की है। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई।

जिस जगह पर ट्रक में आग लगी, उसके पास ही गैस सिलेंडर से भरा ट्रक का पंचर बन रहा था। दमकलकर्मियों ने तुरंत ट्रक को हटवाया। ताकि, सिलेंडर में ब्लास्ट न हो। इसके बाद आग को बुझाने की शुरुआत की गई। फायर फाइटर पंकज यादव ने बताया कि करीब एक घंटे में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया।

आग की 5 तस्वीरें…

जैक पर खड़े ट्रक को हटवाया फायर फाइटर यादव ने बताया कि सिलेंडर से भरा ट्रक पंचर हो गया था। जिसके पहिये का पंचर दुकान पर बन रहा था। वह जैक पर खड़ा था, लेकिन संभावित खतरे को देखते हुए जैक से ट्रक को हटवा दिया गया। इससे उसमें आग लगने से बच गई।

आग लगते ही ड्राइवर कूदे बताया जाता है कि ट्रक को राजू कुशवाह और मिथुन सैनी चला रहे थे। दौड़ते ट्रक में जैसे ही आग लगने की जानकारी मिली, उन्होंने कूदकर अपनी जान बचाई। देहात एसपी प्रमोद कुमार सिन्हा और टीआई आशीष सप्रे भी मौके पर पहुंचे।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img