Monday, September 28, 2026
29.8 C
Bhopal

मां-बेटे ने की फायरिंग, केस दर्ज

इंदौर की छत्रीपुरा पुलिस ने छत पर गांजा उगाने वाले दो भाइयों को हाल ही में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसी बीच उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वे घर की छत से हवाई फायर करते नजर आ रहे थे। शनिवार को यह वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने रविवार रात मां और बेटों पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की।

छत्रीपुरा थाना पुलिस के एसआई शीतू जरिया के अनुसार, रोहित पुत्र मनोज सोनी निवासी भक्त प्रहलाद नगर और उसकी मां राजश्री सोनी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 (बीएनएस) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस को 7 अगस्त 2025 को यह वीडियो संज्ञान में आया था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक और महिला छत पर हवाई फायर करते हुए दिख रहे थे। जांच और पूछताछ में उनकी पहचान रोहित सोनी और उसकी मां राजश्री के रूप में हुई। इसके बाद दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

पहले गांजा मामले में भी हुई थी गिरफ्तारी

कुछ दिन पहले छत्रीपुरा पुलिस ने राजश्री को गांजे के साथ गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया था कि उसने अपने घर की छत पर गांजे के पौधे भी उगाए थे। इस मामले में कार्रवाई कर उसे जेल भेजा गया था। इसके बाद ही रहवासियों ने हवाई फायरिंग का यह वीडियो पुलिस को उपलब्ध कराया और मामला दर्ज हुआ।

Hot this week

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

भोपाल में न्यूनतम वेतन को लेकर अस्थायी और आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन

​भोपाल: न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर सोमवार सुबह 3...

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img