Monday, September 28, 2026
29.8 C
Bhopal

भोपाल में विवाहित महिला को शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, आरोपी फरार

भोपाल की निशातपुरा पुलिस ने एक विवाहिता की शिकायत पर रविवार को शोरूम संचालक के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। दरअसल पीड़िता आरोपी के शोरूम की कर्मचारी थी। 10 अगस्त 2025 को काम के बहाने आरोपी ने महिला को मिलने बुलाया। निशातपुरा थाना क्षेत्र के एक होटल में ले जाकर उसके साथ रेप किया।

घटना के संबंध में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया। घटना के बाद पीड़िता ने शोरूम जाना छोड़ दिया। परिजनों को घटना की जानकारी दी, उनके समझाने पर थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज करा दी।

निशातपुरा पुलिस के मुताबिक 28 वर्षीय पीड़िता नारीयलखेड़ा इलाके में रहती है। दो महीने पहले जॉब की तलाश में थी। किसी के बताने पर वे निजामउद्दीन कॉलोनी में रहने वाले कुलदीप भदौरिया के ऑफिस पहुंची। कुलदीप टाइल्स शोरूम का संचालन करता है। आरोपी ने पीड़िता का इंटरव्यू लिया और नौकरी पर रख लिया।

10 अगस्त को आरोपी ने पीड़िता को काम से चलने के बहाने बुलाया। मिनाल गेट नंबर दो से उसे अपनी कार में बैठाया और पीपुल्स मॉल के करीब एक होटल में ले गया। यहां एक कमरे में ले जाकर पीड़िता के साथ रेप किया। वारदात के संबंध में किसी को भी बताने पर आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं पीड़िता को जल्द शादी करने का झांसा भी पीड़िता को दिया।

Hot this week

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

भोपाल में न्यूनतम वेतन को लेकर अस्थायी और आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन

​भोपाल: न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर सोमवार सुबह 3...

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img