Tuesday, September 29, 2026
25.1 C
Bhopal

भोपाल में किराना दुकानदार पर जानलेवा हमला

राजधानी भोपाल के कमला नगर थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक दुकान मालिक व उसके परिवार पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना में पीड़ित दुकानदार सुनील राठौर और उनके परिवार के सदस्य घायल हुए हैं। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुकानदार सुनील राठौर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बदमाशों ने इतना तेज चाकू से वार किया कि उनकी आंतें बाहर आ गईं। उन्हें इलाज के लिए गंभीर हालत में हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल की पत्नी मोनिका राठौर ने बताया कि बदमाशों ने पहले बदतमीजी की, बाल खींचे, हाथापाई की और पैसे न मिलने पर चाकू से हमला कर दिया। महिला पर भी जानलेवा हमला किया गया। पुलिस ने चारों आरोपियों-अमन, अजय बंसल, जितेंद्र भट्ट और तोहीद शेख को गिरफ्तार कर लिया है।

विवाद से शुरू हुई थी घटना

पुलिस के अनुसार, आरोपी अजय बंसल पहले घायल सुनील की दुकान पर कुछ सामान लेने गया था। सामान की कीमत महंगी-सस्ती को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद अजय ने अपने साथियों को बुलाया और सुनील पर हमला कर दिया।

सुनील के परिजन आनंद राठौर के अनुसार, वे रात करीब 09.50 बजे अपने बच्चों के साथ शिव मंदिर में बैठे थे। तभी उनके दामाद सुनील राठौर की किराने की दुकान पर बदमाश अलाव, अमन और उनके दो साथी आए और मारपीट शुरू कर दी। अमन के पास बेल्ट थी, एक के पास चाकू और एक के पास बेंत का डंडा। जब मैं बीच बचाव करने पहुंचा, तो मुझे बेंत से सिर पर मारा गया। चाकू मारने वाला बदमाश मुझे भी चाकू मारने लगा, जिसको पकड़ते समय मेरी उंगली कट गई।

पेट की आंतें बाहर आ गईं घटना के दौरान बदमाशों ने सुनील राठौर को पेट में चाकू मारा जिससे उनकी आंतें बाहर आ गईं। घायल सुनील राठौर को तत्काल हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के दौरान मोनिका राठौर जो कि घायल की पत्नी हैं और उनके बेटे दिलीप और प्रियांशु भी मौके पर पहुंच गए थे। बदमाशों ने धमकी दी कि पुलिस को बताया तो जान से मार देंगे और वहां से भाग गए।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img