Thursday, July 2, 2026
25 C
Bhopal

बेटे ने पिता पर किया चाकू से जानलेवा हमला

राजधानी के गांधीनगर इलाके में पारिवारिक विवाद ने खूनखराबे का रूप ले लिया। सोमवार शाम एक बेटे ने अपने ही पिता पर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। गंभीर हालत में घायल पिता को हमलावर के फरार होने के बाद पड़ोसियों ने अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। सुरेश रैकवार (60) मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं और बीडीए कॉलोनी में रहते हैं। सोमवार को वे अपने सास-ससुर की तबीयत खराब होने की खबर पर उन्हें देखने चले गए थे। शाम करीब पांच बजे जब वे लौटे तो घर पर उनका बेटा प्रेम रैकवार मौजूद था।

प्रेम ने पिता पर आरोप लगाया कि वह दादा-दादी (सुरेश के माता-पिता) की देखभाल नहीं करते, जबकि नाना-नानी के पास अक्सर चले जाते हैं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि प्रेम ने गुस्से में आकर पिता पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में सुरेश रैकवार के सिर और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं। खून से लथपथ हालत में उन्हें आसपास के लोगों ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, घटना के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया।

Hot this week

विदिशा: गांधी चौक के पास भीषण सड़क हादसा, न्यायाधीश की कार और स्कॉर्पियो की भिड़ंत

​विदिशा। शहर के गांधी चौक-नीमताल इलाके में गुरुवार को...

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...

Topics

चरित्र संदेह होने पर की पत्नी की हत्या

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र के आरा मील इलाके में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img