Tuesday, September 29, 2026
25.1 C
Bhopal

प्रेमिका ने करवाई थी छेड़छाड़ कीFIRयुवक ने खुद को आग लगाकर जान दे दी

इंदौर के आजाद नगर में कटलरी का काम करने वाले एक युवक ने खुद को आग लगाकर जान दे दी। बताया जाता है कि वह एक युवती से प्रेम करता था। युवती ने करीब ढाई माह उसके खिलाफ आजाद नगर थाने में शिकायत कर दी थी। इसके बाद युवक को जेल भी हुई थी। सोमवार शाम उसने युवती के घर के सामने आत्मदाह कर लिया। मंगलवार को उसकी मौत हो गई। आजाद नगर पुलिस ने बताया कि मूसाखेडी में रहने वाले राजेश(32)पुत्र बाबूलाल शाक्यवार ने इलाके में रहने वाली एक युवती के घर के सामने ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लगा ली थी। उसे परिवार के लोगों ने उपचार के लिए एमवायएच में भर्ती कराया था।

परिजनों ने बताया कि उसका एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिवार के लोगों को इस बात से आपत्ति थी। करीब ढाई माह पहले राजेश को लेकर आजाद नगर में एफआईआर भी दर्ज हुई। इसके बाद से वह परेशान था। राजेश के परिवार में दो भाई और एक बहन है। माता-पिता की मौत हो चुकी है। पुलिस अब परिवार के बयान के आधार पर जांच कर रही है।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img