Tuesday, September 29, 2026
25.1 C
Bhopal

शादीशुदा महिला के साथ लव जिहाद का मामला सामने आया आरोपी ने पति की हत्या की धमकी देकर महिला के साथ डेढ़ साल तक रेप किया

खंडवा में एक शादीशुदा महिला के साथ लव जिहाद का मामला सामने आया है। आरोपी ने पति की हत्या की धमकी देकर महिला के साथ डेढ़ साल तक रेप किया। उसका मंगलसूत्र छीन लिया। फिर इस्लाम कबूलने और शादी करने के लिए धमकाया। परेशान होकर महिला ने पद्मनगर थाने में रिपोर्ट लिखाई।

पुलिस ने रेप, धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम सहित एट्रोसिटी एक्ट में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अजाक डीएसपी महेश दुबे मामले की जांच कर रहे हैं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी रफीक ने करीब डेढ़ साल पहले उसके घर में टाइल्स लगाने का काम किया था। इसी दौरान उससे दोस्ती हो गई थी।

एडिशनल एसपी महेंद्र तारणेकर के मुताबिक, लव जिहाद के मामले में आरोपी रफीक को गिरफ्तार कर लिया है। एट्रोसिटी एक्ट की धारा भी लगाई गई है, जिसके चलते पूरे केस की जांच थाना अजाक पुलिस करेगी।

पूरी कहानी, पीड़िता की जुबानी

26 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को कहा- करीब डेढ़ साल पहले रफीक पिता इकबाल खान निवासी सुदामा पुरी ने मेरे घर में टाइल्स लगाने का काम किया था। इसी दौरान उससे दोस्ती हो गई। हम साथ में घूमने-फिरने लगे। जरूरत पड़ने पर मैंने उससे 5 हजार रुपए उधार ले लिए। इसके बदले रफीक ने मेरा सोने का मंगलसूत्र रख लिया। फिर बातों में फंसाकर मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए।

उधार लिए 5 हजार रुपए लौटाने के बावजूद रफीक ने मेरा मंगलसूत्र वापस नहीं किया। वह मेरे पति की कमाई मांगने लगा। कहता था कि मेरे साथ शादी कर ले। इस्लाम कबूल कर ले, तुझे अच्छे से रखूंगा। इस पर मैंने रफीक से बातचीत करने से मना कर दिया।

उसने कहा- मेरी बात नहीं मानेगी तो तेरे पति को मार डालूंगा। जैसा बोलूं, वैसा ही कर। मैं डर गई। वो जैसा बोलता, वैसा करती रही। इस बात का फायदा उठाकर उसने कई बार मेरा शारीरिक शोषण किया।

घर में घुसकर रेप किया, धमकी दी बीती 2 सितंबर को शाम 7 बजे रफीक मेरे घर आया। संबंध बनाने की जिद की। मैंने मना कर दिया। कहा- अब ये सब कुछ खत्म कर दो, लेकिन उसने मेरे साथ रेप किया। धमकाया कि जिंदा रहना चाहती है तो इस्लाम कबूल कर ले। मुझसे शादी कर ले।

पत्नी को बताया तो बोला- जान से मार डालूंगा पीड़िता ने कहा- मैंने रफीक की पत्नी को बताया कि तुम्हारा पति मुझे डरा-धमकाकर संबंध बनाता है। मेरा मंगलसूत्र भी रख लिया है। शादी करने का दबाव बना रहा है।

उसकी पत्नी ने कहा कि मैं समझाऊंगी। इसलिए मैंने घर में किसी को यह बात नहीं बताई। 8 सितंबर को दोपहर करीब एक बजे रफीक फिर मेरे घर आया। जोर-जोर से चिल्लाकर बोला- तूने मेरी पत्नी को यह सब बात क्यों बताई? अब देख, मैं तेरा क्या हाल करता हूं। तुझे और तेरे पति को जान से मार डालूंगा।

उसकी धमकी से डरकर मैंने सारी बात पति को बता दी। फिर पुलिस में एफआईआर कराई।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img