Tuesday, September 29, 2026
25.1 C
Bhopal

पत्नी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप

ग्वालियर की रहने वाली नंदिनी परिहार ने अपने पति अरविंद परिहार के खिलाफ मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। नंदिनी का आरोप है कि उनके पति ने धोखे से उनसे शादी की। अरविंद पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं।

नंदिनी ने बताया कि जब उन्होंने इस बात का विरोध किया, तो 16 नवंबर 2024 को अरविंद और उसकी दोस्त पूजा परिहार ने उन पर हमला किया। जिसकी शिकायत उसने थाने में दर्ज कराई थी और अभी यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बाद सिरोल थाने के पास जब वह अपने बेटे और माता-पिता के साथ पैदल जा रही थीं, तब पीछे से तेज गति से कार के नीचे कुचलकर मारने का प्रयास किया था। उस दौरान उसकी गंभीर चोट भी आई थी। इसके बाद उसने पति अरविंद के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया था।

पीड़िता के अनुसार, अब अरविंद और पूजा सोशल मीडिया पर उनकी फर्जी अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर रहे हैं। ये सामग्री उनके परिवार को भी भेजी जा रही है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। अरविंद ने कहा है कि अगर वह उसके पास वापस नहीं आई तो उसे जान से मार देगा।

नंदिनी ने आरोप लगाया है कि अरविंद उनके सहयोग करने वाले परिवारजनों को भी परेशान कर रहा है। सोशल मीडिया पर किसी भी पुरुष के साथ उनकी फोटो देखकर अश्लील टिप्पणियां करता है। पीड़िता ने कहा कि इन हरकतों से उनका जीना मुश्किल हो गया है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है।

सीएसपी हिना खान ने बताया

जनसुनवाई में एक पत्नी ने अपने पति और उसकी महिला दोस्त के खिलाफ शिकायत लेकर आई थी, उसका कहना था कि उसके पति और उसके बीच चल रहा है। पति उसे विवाद का राजीनामा करने के लिए दबाव डाल रहा है। मना करने पर उसकी असली फोटो और वीडियो वायरल कर दी है। महिला की शिकायत पर जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img