Wednesday, September 30, 2026
22.1 C
Bhopal

भोपाल में कार ने 2 भाईयों को मारी टक्कर 1 की मौत

भोपाल की पुरानी जेल के करीब जेल पहाड़ी पर अज्ञात कार ने बाइक सवार दो भाईयों को टक्कर मार दी। इलाज के दौरान एक भाई की मौत हो गई। जबकि दूसरे को मामूली चोट आई हैं। अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। गुरुवार सुबह को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया गया है। घटना से पहले दोनों भाई कोर्ट की पेशी कर लौट रहे थे।

जानकारी के मुताबिक इरफान खां पिता सलीम खां (35) ग्राम बिजौरी जिला सीहोर के रहने वाले थे। पुराने जेल से नीचे की तरफ जाते समय बाइक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी थी। इसके बाद में बाइक गिरी जिससे बाइक सवार इरफान की इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरे भाई भूरे को मामूली चोट आई। कार चालक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

पारिवारिक केस की पेशी को आए थे

इरफान खां की पत्नी ईटखेड़ी भोपाल की रहने वाली है। उन्होंने घरेलू हिंसा का केस पति पर दर्ज करा रखा है। इसी केस की बुधवार को पेशी थी। पेशी कर दोनों भाई लौट रहे थे। तभी जेल पहाड़ी पर उन्हें अज्ञात कार ने टक्कर मार दी।

दोनों भाईयों को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान इरफान की देर रात मौत हो गई। उनके भाई भूरे की हालत भी गंभीर बनी हुई है। हादसे के समय बाइक इरफान चला रहे थे।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img