Wednesday, May 13, 2026
38.1 C
Bhopal

एक शख्स ने अपने कुत्ते का नाम पड़ोसी के सरनेम पर शर्मा रख दिया

इंदौर में एक शख्स ने अपने कुत्ते का नाम पड़ोसी के सरनेम पर शर्मा रख दिया। उसने पड़ोसी दंपती के सामने अपने कुत्ते को नाम लेकर पुकारा तो उन्होंने विरोध किया। इससे नाराज कुत्ते के मालिक ने उनकी पिटाई कर दी। मामला गुरुवार का शिव सिटी का है। दंपती ने राजेंद्र नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

शिकायतकर्ता वीरेन्द्र शर्मा ने बताया कि वे शिव सिटी में शिव मंदिर के पास निहालपुर मंडी में रहते हैं। वे पीथमपुर स्थित एक निजी कंपनी में जॉब करते हैं। इंदौर में उनके पड़ोस में रहने वाले भूपेंद्र सिंह ने अपने पालतू कुत्ते का नाम शर्मा रखा है। वो जानबूझकर उनके सामने अपने कुत्ते को इस नाम से बुलाते हैं।

राजेंद्र नगर पुलिस ने बताया कि वीरेंद्र शर्मा की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने भूपेंद्र सिंह और उसके दो साथियों को आरोपी बनाया है। उनके खिलाफ खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(3) और 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया है।

टहलने निकले थे पड़ोसी दंपती

वीरेंद्र ने बताया कि गुरुवार रात वे अपनी पत्नी किरण के साथ टहल रहे थे। इसी दौरान भूपेंद्र अपने कुत्ते को घुमा रहा था। आरोप है कि उसने दोस्तों के सामने कहा कि उसने कुत्ते का नाम शर्मा रखा है। उन्होंने कुत्ते का नाम लेते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी भी कर दी।

इस पर किरण ने आपत्ति जताई और विवाद बढ़ गया। बात बढ़ने पर भूपेंद्र और उसके साथियों ने वीरेंद्र और किरण के साथ मारपीट कर दी। उन्होंने भूपेंद्र का सिर पकड़ा और गार्डन की दीवार पर पटक दिया। इससे वह घायल हो गए। इसके बाद दंपती थाने पहुंचे।

Hot this week

पत्नी के वियोग में युवक ने लगाई फांसी, 5 साल पहले हुई थी शादी

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक 29...

भोपाल: रंजिश में युवक को ट्रेन के आगे फेंका? पड़ोसी पर हत्या का आरोप

​भोपाल। राजधानी के रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे...

केन-बेतवा परियोजना: जीतू पटवारी के गंभीर आरोप, राहुल गांधी करेंगे प्रभावितों से मुलाकात

​ ​भोपाल/छतरपुर: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केन-बेतवा...

भोपाल:एलिगेंट स्क्वायर की चार मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग, टला बड़ा हादसा

​भोपाल। राजधानी के करोंद इलाके में बुधवार को उस...

Topics

पत्नी के वियोग में युवक ने लगाई फांसी, 5 साल पहले हुई थी शादी

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक 29...

भोपाल: रंजिश में युवक को ट्रेन के आगे फेंका? पड़ोसी पर हत्या का आरोप

​भोपाल। राजधानी के रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे...

केन-बेतवा परियोजना: जीतू पटवारी के गंभीर आरोप, राहुल गांधी करेंगे प्रभावितों से मुलाकात

​ ​भोपाल/छतरपुर: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केन-बेतवा...

भोपाल: होटल में युवक-युवती से बदसलूकी और धार्मिक टिप्पणी पर बवाल

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक होटल...

सगाई तुड़वाने वाले सिरफिरे पर केस, AI से फोटो एडिट कर छात्रा को दी थी धमकी

​बाणगंगा, इंदौर। शहर के बाणगंगा क्षेत्र में एक कॉलेज छात्रा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img