Monday, September 28, 2026
29.8 C
Bhopal

नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने सुसाइड किया

कोलार इलाके में गुरुवार रात कॉलेज छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया है जिसमें उसने लिखा है- आई एम सॉरी मम्मी-पापा, मैं कुछ खास नहीं कर सकी, लव यू। पुलिस अब मोबाइल की सीडीआर व परिजनों के बयान के जरिए खुदकुशी की वजह जानने की कोशिश करेगी।

कोलार थाने के एसआई पप्पू कटियार ने बताया कि 21 वर्षीय आस्था सिंह मूलत: बैतूल की रहने वाली थी। यहां पर वह अपनी मां के साथ कोलार रोड स्थित सिद्धी समृद्धि अपार्टमेंट में रहती थी तथा नीट की तैयारी कर रही थी। उसके पिता अरविंद सिंह बैतूल में बैंक मैनेजर हैं। गुरुवार को मां घर के काम कर रही थी, जबकि आस्था अपने कमरे में थी। कुछ समय बाद मां उसे बुलाने के लिए पहुंची तो दरवाजा भीतर से बंद मिला।

मां ने दी पुलिस को सूचना

आवाज लगाने के बाद भी जब बेटी ने दरवाजा नहीं खोला तो मां ने फोन लगाकर पास ही रहने वाले रिश्तेदार को बुलाया। दरवाजा सेंट्रल लॉक होने के कारण खुल नहीं रहा था। अनहोनी की आशंका के चलते पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खुलवाया तो भीतर आस्था फांसी के फंदे पर लटकी मिली।

पुलिस ने पंचनामा बनाकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

सुसाइड नोट मिला

मौके से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें ‘आई एम सॉरी मम्मी पापा व आई लव यू मम्मी पापा, मैं कुछ खास नहीं कर सकी’ लिखा है। इसमें आत्महत्या की कोई वजह नहीं लिखी गई है। पुलिस का कहना है कि मृतका के मोबाइल की सीडीआर निकलवाई जाएगी। इसके साथ ही परिजनों के बयान होंगे, जिसके बाद खुदकुशी के कारणों का पता चल पाएगा।

Hot this week

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

भोपाल में न्यूनतम वेतन को लेकर अस्थायी और आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन

​भोपाल: न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर सोमवार सुबह 3...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img