Monday, September 28, 2026
29.8 C
Bhopal

तेजाब फेंकने वाले पति ने पत्नी को दोबारा दी धमकी

इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला को उसके पति ने एक बार फिर जान से मारने की धमकी दी है। आरोपी पति ने जून 2024 में महिला पर तेजाब फेंका था, जिसमें वह गंभीर रूप से झुलस गई थी।

उस मामले में आरोपी मोनू रघुवंशी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेजा गया था। अब जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपी फिर से पत्नी को धमका रहा है।

रास्ता बदलने के बावजूद पीछा किया, घर के पास रोका

एमआईजी पुलिस के अनुसार, 32 वर्षीय पीड़िता ने गुरुवार रात अपने पति मोनू रघुवंशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि वह विजयनगर इलाके में जॉब करती है और शाम को काम से लौट रही थी। रास्ते में मोनू पहले से मौजूद था। उसे देखकर महिला ने रास्ता बदल लिया, लेकिन मोनू ने उसका पीछा किया और नादियानगर क्षेत्र में उसे रोक लिया।

महिला के अनुसार, आरोपी ने धमकी दी कि “अगर कोर्ट में मेरे खिलाफ बयान दिया तो जान से खत्म कर दूंगा।” इसके बाद उसने मोबाइल फोन पर भी हत्या की धमकी दी।

पिछले साल फेंका था तेजाब, अब फिर से दबाव बना रहा

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, जून 2024 में मोनू ने महिला पर तेजाब फेंका था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उस वक्त एमआईजी थाने में हत्या के प्रयास और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी जेल गया था, लेकिन हाल ही में जमानत पर बाहर आया है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला पर कोर्ट में बयान ना देने का दबाव बना रहा है।

एमआईजी थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर उसकी पूर्व में मिली जमानत को निरस्त कराने के लिए कोर्ट में आवेदन दिया जाएगा।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img