Saturday, November 14, 2026
30.1 C
Bhopal

भोपाल में दीदी बोलने से भड़की लड़की ने युवक को पीटा

गोविंदपुरा इलाके में एक युवक की युवती ने पिटाई की, जिसका वीडियो सामने आया है। मारपीट करती युवती खुद को लेडी डॉन कहकर युवक को धमका रही है। उसने मोबाइल पर कॉल कर कहा कि तू खुदकुशी कर ले, नहीं तो मैं मार दूंगी।

वीडियो वायरल होने का पता लगने के बाद पीड़ित थाने पहुंचा और गुरुवार को लिखित में शिकायत की। पुलिस ने आरोपी यशिका पटेल के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज व धमकी का केस दर्ज कर लिया है।

दीदी बोलने पर भड़क गई थी युवती

गोविंदपुरा थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर ने बताया कि छत्तीसगढ़ निवासी 23 वर्षीय हर्ष श्रीवास गौतमनगर में रहकर वीडियो एडिटिंग करता है। हर्ष ने कहा, दोस्त और उसकी गर्लफ्रेंड के झगड़े में उसने यशिका पटेल को दीदी कहकर समझाने का प्रयास किया।

मारपीट कर वीडियो भी बनाया

इस पर 11 सितंबर को गाली-गलौज व धमकी दी गई। 16 सितंबर को कैफे बुलाकर मारपीट की और वीडियो बना लिया। हर्ष के अनुसार युवती उसे केस में फंसाने की धमकी लंबे समय से दे रही है।

Hot this week

दीपावली मनाने गांव गए बिल्डर के सूने मकान में बड़ी चोरी, 33.45 लाख का माल ले उड़े नकाबपोश

भोपाल। एयरपोर्ट रोड स्थित इंद्र विहार कॉलोनी में चोरों...

नगर निगम में 6.61 लाख का टैक्स घोटाला: आईटी ऑपरेटर गिरफ्तार, 10 अफसर-कर्मी रडार पर

भोपाल। बकायादारों पर सख्ती के बीच भोपाल नगर निगम...

Topics

साल 2022 से फरार चल रहा वारंटी आरोपी कोलार से गिरफ्तार

भोपाल। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img