Monday, September 28, 2026
29.8 C
Bhopal

बीमार पिता से मिलने इंदौर से आ रहे सिपाही को हाईवे पर गोली मारकर बाइक व बैग लूटा

आगरा-मुंबई हाईवे पर गुरुवार रात बड़ा लूटकांड हुआ। सुभाषपुरा-घाटीगांव के बीच बाइक सवार बदमाशों ने आरक्षक प्रमोद त्यागी को गोली मारकर उसकी बाइक, मोबाइल और बैग में रखे 30 हजार रुपए लूट लिए। घटना रात 8.30 बजे की है।

कराहल से लौट रहे कांग्रेस नेता, पूर्व विधायक नीटू सिकरवार मौके पर पहुंचे और घायल सिपाही को अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने तुरंत एसएसपी धर्मवीर सिंह को सूचना दी। इसके बाद ग्वालियर व शिवपुरी पुलिस ने हाईवे पर सर्चिंग शुरू की।

सूत्रों के मुताबिक, पूर्व विधायक जब टोल से कुछ पहले पहुंचे तो देखा कि एक युवक सड़क पर वाहनों को रोक रहा है। कार रोकी तो उसने बताया कि सिपाही को गोली मारकर लूट लिया गया। इसके बाद घायल को कार से अस्पताल ले जाया गया। डाक्टरों ने बताया कि प्रमोद को सीने के दाहिनी तरफ गोली लगी, जो हार्ट के ऊपरी हिस्से में फंसी है। जान का खतरा कम है, लेकिन स्थिति गंभीर है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img