Tuesday, September 29, 2026
28.1 C
Bhopal

सगे भाइयों ने महिला पर अश्लील कमेंट्स किए

इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में रहने वाली 34 वर्षीय महिला ने अपने पड़ोसियों पर छेड़छाड़ और धमकाने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि छोटी भमोरी इलाके में रहने वाले धर्मेंद्र मालवीय और उसका भाई राजकुमार मालवीय देर रात उसके घर के बाहर बैठकर अश्लील कमेंट्स करने लगे।

आवाज़ सुनकर जब महिला बाहर आई तो आरोपियों ने उस पर अपशब्द कहे और यहां तक आरोप लगाया कि वह अवैध काम करती है। विरोध करने पर दोनों मारपीट पर आमादा हो गए। महिला ने घबराकर घर का दरवाजा बंद कर लिया, जिसके बाद आरोपियों ने धमकी दी कि इस इलाके में उसे नहीं रहने देंगे।

महिला ने घटना की सूचना पुलिस को दी। हीरानगर पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी सगे भाई हैं और पहले भी महिला से उनका विवाद हो चुका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Hot this week

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

Topics

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img