Sunday, June 28, 2026
25.4 C
Bhopal

चरित्र संदेह पर लिव-इन-पार्टनर की हत्या

बैतूल पुलिस ने एक महिला की हत्या के मामले चार दिन के भीतर खुलासा करते हुए उसके लिव-इन पार्टनर को गिरफ्तार किया है। यह घटना बारस्कर कॉलोनी (पुराना पारदी ढाना) में हुई, जहां 24 सितंबर को एक झोपड़ी में महिला का शव मिला था।

शव की पहचान सुनीता (लगभग 40 वर्ष), निवासी ग्राम चांदबेहड़ा, थाना चिचोली के रूप में हुई। वह अपने पति की मौत के बाद अजय भारती उर्फ संजू (निवासी चंदनवाड़ा, जिला छिंदवाड़ा) के साथ बारस्कर कॉलोनी में रह रही थी। दोनों मजदूरी करते थे और शराब पीने के आदी थे।

पुलिस जांच में सामने आया कि 22 सितंबर की शाम दोनों के बीच विवाद हुआ था। संजू ने सुनीता के चरित्र पर संदेह करते हुए गुस्से में उसका गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सक्सेना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी, एसडीओपी बैतूल सुनील लाटा, डीएसपी सैफा सफा हाशमी और सीन ऑफ क्राइम यूनिट प्रभारी आबिद अंसारी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच में हत्या की पुष्टि होने पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 951/25, धारा 103(1) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।

एफआईआर दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस टीम ने आरोपी अजय भारती उर्फ संजू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में मारपीट के एक पुराने मामले का स्थायी वारंट भी लंबित था, जिसकी तामीली भी की गई है।

इस पूरे प्रकरण का खुलासा करने और आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक सत्य प्रकाश सक्सेना, निरीक्षक आबिद अंसारी, सहायक उप निरीक्षक जगदीश नावरे, प्रधान आरक्षक दिनेश निमोदा, तरुण पटेल, शिव उईके, सुभाष माकोडे और आरक्षक नितिन चौहान की सराहनीय भूमिका रही।

Hot this week

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल के ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

​भोपाल: ऐशबाग के सुदामा नगर इलाके में दिल दहला...

बसों में तोड़फोड़ और अवैध वसूली का आरोप, बस संचालकों ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

​इंदौर: शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पांच बसों...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

Topics

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

भोपाल: ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की संदिग्ध मौत, घर से आ रही थी बदबू

​भोपाल। शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर...

सागर: बीएमसी में बड़ी लापरवाही, नर्स की चूक से मरीज की मौत; जांच के आदेश

​सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में इलाज के दौरान...

भोपाल: विधायक पुत्र से मारपीट मामला, अब दूसरे पक्ष ने पुलिस पर उठाए सवाल

​भोपाल। अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img