Thursday, August 13, 2026
22.1 C
Bhopal

बैंक मैनेजर ने पत्नी से दहेज में 20 लाख रुपये की मांग की और न देने पर पत्नी को प्रताड़ित करते थे

भोपाल। गुजरात के एक बैंक मैनेजर के विरूद्ध भोपाल के महिला थाने में दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया गया है। पीड़िता का आरोप है कि शादी के तुरंत बाद उसका पति और सासुराल पक्ष के लोग दहेज में 20 लाख रुपये की मांग करने लगे और न देने पर उसे प्रताड़ित करते थे।

पिता रेलवे से रिटायर्ड ऑफिसर

इस घटना के बाद महिला वापस अपने मायके लौटी और स्वजनों के साथ थाने में शिकायत की। एसआई मंजूलता अहिरवार के अनुसार पीड़िता मूलत: इटारसी की रहने वाली है। उसके पिता रेलवे से रिटायर्ड ऑफिसर हैं। पीड़िता भी पीएचडी स्कॉलर है, उसकी पढ़ाई अभी भी जारी है।

शारीरिक और मानसिक रूप से किया प्रताड़ित

एक साल पहले उसकी शादी गुजरात के विधित धगट से हुई थी। विधित पेशे से बैंक मैनेजर है। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद से ही विधित उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। कुछ दिन बाद उसने व उसके परिजनों ने दहेज की मांग करना शुरू कर दी। वे मायके से 20 लाख रुपये नकद मांगने को कहते थे।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img