Thursday, April 2, 2026
33.1 C
Bhopal

एशिया कप फाइनल पर सट्टा, डेढ़ करोड़ का हिसाब मिला

भोपाल की गोविंदपुरा पुलिस ने एशिया कप फाइनल मैच में ऑनलाइन सट्‌टा संचालित करने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 50 लाख रुपए का माल जब्त किया है। इनके पास से डेढ़ रुपए के लेन-देन का हिसाब भी मिला है। पुलिस ने आरोपियों के खातों में मौजूद 15 लाख रुपए फ्रीज करा दिए हैं।

180 ATM कार्ड, कैश काउंटिंग मशीन

पुलिस ने आरोपियों के फ्लैट से ऑनलाइन सट्टा संचालन में प्रयुक्त 5 लैपटॉप, 40 स्मार्टफोन, 80 सिमकार्ड, 180 एटीएम कार्ड्स, केस काउंटिंग मशीन, वाइफाई राउटर और लगभग 1.5 करोड़ रुपए के हिसाब-किताब के रजिस्टर जब्त किए हैं। आरोपियों के पास से इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स भी मिले हैं।

फ्लैट से संचालित हो रहा था कारोबार

रविवार रात को आरआरजी टाउनशिप के रेसीडेंशियल फ्लैट में रैड की गई। फ्लैट में अन्य पांच आरोपी ऑनलाइन सट्टा संचालित करते पाए गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे टेलीग्राम के माध्यम से फर्जी सिम और खाते प्राप्त कर ऑनलाइन पैनल पर सट्टा संचालित कर रहे थे और लाभ कमा रहे थे।

इंस्टाग्राम से करते थे एडवर्टाइजमेंट

आरोपियों ने बताया कि इंस्टाग्राम एडवर्टाइजमेंट के जरिए यूएसडीटी और इंडियन करेंसी में भुगतान लेकर टेलीग्राम पर “महादेव” जैसे बैटिंग ऐप के माध्यम से क्रिकेट और अन्य प्रतियोगिताओं पर बैटिंग कराई जा रही थी। उन्होंने अज्ञात व्यक्तियों से रुद्र डायमंड वेबसाइट पोर्टल का एक्सेस लेकर देश भर से लोगों को बैटिंग प्वाइंट उपलब्ध कराया।

पहचान छुपाकर लेन-देन करते

आरोपी ग्राहकों से पैसे विभिन्न फर्जी अकाउंट्स में जमा करवाकर बैटिंग करवाते थे। आपस में वॉट्सऐप के जरिए संपर्क बनाए रखते और अपनी पहचान छुपाकर लेन-देन करते थे। जिससे कि किसी भी आरोपी के पकड़े जाने पर दूसरे आरोपी तक पुलिस न पहुंच सके।

इन 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

  • अरुण वर्मा, पिता खिलेश्वर राव वर्मा, 28 वर्ष, ग्राम कुशमी, थाना पलारी, जिला बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़
  • डिगेश्वर प्रसाद वर्मा, पिता राम प्यारे वर्मा, 33 वर्ष, ग्राम खैरी, थाना भाटापारा, जिला बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़
  • दिव्यांशु पवार, पुत्र कैलाश पवार, 26 वर्ष, चंदनगांव, छिंदवाड़ा
  • गोपी मणिकपुरी, पुत्र रघुनाथ दास मणिकपुरी, 23 वर्ष, ग्राम तिल्ला, वार्ड नंबर 3, थाना तिल्ला, जिला रायपुर
  • अंकित दास, पिता सोहन दास, 23 वर्ष, वार्ड नंबर 07, रावल मार्केट, अमलई, जिला शहडोल
  • तरुण वर्मा, पिता परशुराम वर्मा, 24 वर्ष, ग्राम तुलसी नेवरा, थाना तिल्ला, जिला रायपुर, छत्तीसगढ़
  • सुनील वर्मा, पुत्र लेखराम वर्मा, 35 वर्ष, ग्राम पलारी, बस स्टैंड के पीछे, वार्ड नंबर 13, थाना पलारी, जिला बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़

Hot this week

MP विधानसभा की नई समितियां घोषित: जेल भेजे गए विधायक राजेंद्र भारती भी शामिल

​भोपाल। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने वर्ष 2026-27...

धुले से दबोचा गया 40 हजार का इनामी बदमाश ‘जीतू’, 20 से ज्यादा केस हैं दर्ज

भोपाल। राजधानी की कोलार पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल...

शादी का झांसा देकर छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म

​भोपाल | राजधानी के मंगलवारा इलाके में इंदौर की...

Topics

MP विधानसभा की नई समितियां घोषित: जेल भेजे गए विधायक राजेंद्र भारती भी शामिल

​भोपाल। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने वर्ष 2026-27...

धुले से दबोचा गया 40 हजार का इनामी बदमाश ‘जीतू’, 20 से ज्यादा केस हैं दर्ज

भोपाल। राजधानी की कोलार पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल...

शादी का झांसा देकर छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म

​भोपाल | राजधानी के मंगलवारा इलाके में इंदौर की...

फर्जी कागजातों पर बेचा फ्लैट, 29 लाख की धोखाधड़ी में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

​इंदौर। शहर के लसूडिया थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img