Sunday, November 29, 2026
17.1 C
Bhopal

नाबालिग पुलिस से बोली- मां का प्रेमी छेड़छाड़ करता है

इंदौर में 17 साल की लड़की अपने पिता के साथ हीरानगर थाने पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि मां का प्रेमी उससे छेड़छाड़ करता है। मां उस पर अपने प्रेमी के साथ संबंध बनाने का दबाव डालती है।

पुलिस ने नाबालिग की मां और उसके प्रेमी राहुल यादव को गिरफ्तार कर लिया है। हीरानगर थाने के प्रभारी सुशील पटेल के अनुसार, नाबालिग ने शिकायत में बताया कि माता-पिता अलग रहते हैं। उनके बीच तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। मां राहुल यादव के साथ लिव इन में रहती है। राहुल घर आता तो नाबालिग को बैड टच करता। पीड़िता ने बताया कि एक दिन पहले भी रात में राहुल ने अश्लील हरकत की और मां ने उसका साथ दिया। इसके बाद वह पिता के पास पहुंची और पूरी घटना बताई।

मां ने आरोपों को बताया झूठा

पूछताछ के दौरान नाबालिग की मां ने सभी आरोपों को झूठा बताया। उसने पुलिस को बताया कि वह पिछले पांच साल से राहुल के साथ रह रही है। घर चलाने के लिए उसे राहुल का सहारा लेना पड़ा। बेटी कुछ दिन पहले एक लड़के के साथ घर छोड़कर चली गई थी और हाल ही में वापस आई है। इस पर राहुल ने उसे फटकार लगाई थी। इसी नाराजगी में बेटी ने दोनों पर झूठे आरोप लगाए हैं।

एफआईआर दर्ज, मामले की जांच जारी नाबालिग से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस ने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया और पीड़िता के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

पुराने ट्रैक्टरों को नया बताकर बेचने का भंडाफोड़, दो सगे भाई गिरफ्तार

खंडवा। जिले में पुराने और बिना रजिस्ट्रेशन वाले ट्रैक्टरों...

कोर्ट परिसर से वकील की बाइक चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 20 लाख की 20 बाइक बरामद

​अशोकनगर। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय परिसर से अधिवक्ता की...

Topics

पुराने ट्रैक्टरों को नया बताकर बेचने का भंडाफोड़, दो सगे भाई गिरफ्तार

खंडवा। जिले में पुराने और बिना रजिस्ट्रेशन वाले ट्रैक्टरों...

कोर्ट परिसर से वकील की बाइक चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 20 लाख की 20 बाइक बरामद

​अशोकनगर। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय परिसर से अधिवक्ता की...

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर पुलिसकर्मी से 8 लाख से ज्यादा की ठगी

इंदौर। शेयर मार्केट और फॉरेक्स ट्रेडिंग में रोजाना 10...

भोपाल: मेंटेनेंस के चलते कल शहर के 55 इलाकों में 7 घंटे तक बंद रहेगी बिजली

भोपाल। बिजली कंपनी द्वारा किए जा रहे मेंटेनेंस कार्य...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img